Search

पाकुड़ : मन का मिलन पखवाड़ा में ग्रामीणों को दी गई कानूनी जानकारी

Pakur:डालसा के तत्वाधान में प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश बाल कृष्ण तिवारी के निर्देश पर सचिव शिल्पा मुर्मू के मार्गदर्शन में जिले के कई प्रखंडों के ग्रामीण क्षेत्रों में 1 जून को मन का मिलन पखवाड़ा का आयोजन किया गया. मध्यस्थता केंद्र में मेडियटर समीर कुमार मिश्रा व पैनल अधिवक्ता राजीव कुमार झा ने कहा कि इस पखवाड़ा के तहत दो पक्षों के बीच मन का मिलने से मतभेद समाप्त हो जाता है. दानों पक्षों की सहमति से वाद का निष्पादन होता है. लोग छोटे-छोटे झगड़ों से बड़े अपराध की ओर बढ़ने लगतें हैं. इन सभी झमेलों से बचने एक मात्र विकल्प मध्यस्थता है. इसमें दोनों पक्षों की जीत होती है और ये अंतिम निर्णय होता है. ऐसे लंबित वादों से त्वरित न्याय हेतु मध्यस्थता को चुने और आवेदन कर समय व धन को बचाएं. वहीं मौलाना आजाद चौक में पीएलवी कमला राय गांगुली,पीएलवी उत्पल मंडल व चंद्रशेखर उपस्थित रहे.रहसपुर में पीएलवी मैनुल शेख व याकुब अली ने विधिक जानकारी, पखवाड़ा से सम्बंधित जागरूकता पर्ची बांटी व आवेदन देने की ग्रामीणों से अपील की. पीएलवी पिंकी मंडल, खुदू राजवंशी, विजय राजवंशी, नीरज कुमार राउत ने बस स्टैंड व आस-पास के क्षेत्रों में विधिक सबंधित जानकारी दी. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=654683&action=edit">यह

भी पढ़ें:पाकुड़ : सत्य सनातन संस्था के सदस्य ने रक्तदान कर बचाई किडनी मरीज की जान [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp