Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पाकुड़ : विधिक जागरुकता शिविर में ग्रामीणों को दी गई कानूनी जानकारी

Pakur : झालसा रांची के निर्देश पर और जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ के तत्वधान में 24 अप्रैल को हिरणपुर प्रखंड के मोहनपुर पंचायत समेत ग्रामीण क्षेत्रों में चलंत वाहन सह विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में पीएलवी खुदू राजवंशी और एजारुल शेख ने बारी-बारी से कानूनी जानकारी दी. पीएलवी याकूब अली ने घरेलू हिंसा से महिलाओं की सुरक्षा अधिनियम, मजदूरी व ठेका श्रम से संबंधित कानूनी जानकारी दी. सरकारी योजनाओं से वंचित ग्रामीणों को हिरणपुर प्रखंड में कार्यरत पीएलवी के समक्ष आवेदन जमा करने को कहा गया. वहीं कानूनी सहायता के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकार के कार्यालय में आवेदन जमा देने को कहा गया. मौके पर प्राधिकार की सचिव शिल्पा मुर्मू, उप मुखिया आलोक राज समेत ग्रामीण मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=617498&action=edit">यह

भी पढ़ें : पाकुड़ : झामुमो ने मनाई बाबू वीर कुंवर सिंह की जयंती [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही