Search

 
 
 

पाकुड़ : हेमंत सरकार में लूट व भ्रष्टाचार का बोलबाला : आदित्य साहू

 
Pakur : भाजपा के राजमहल लोकसभा संचालन समिति की बैठक शुक्रवार 7 अप्रैल को आमड़ापाड़ा के प्रकृति विहार पार्क में हुई. बैठक में बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश महामंत्री सह राज्यसभा सांसद आदित्य साहू, राजमहल विधायक अनंत कुमार ओझा, लोकसभा संयोजक बबलू भगत शामिल हुए. [caption id="attachment_601827" align="alignnone" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/BJP-BAITHAK-1-300x225.jpg"

alt="" width="300" height="225" /> बैठक को संबोधित करते विधायक अनंत ओझा[/caption] बैठक में 11 अप्रैल को झारखंड सचिवालय घेराव, हेमंत हटाओ झारखंड बचाव आंदोलन को लेकर चर्चा की. जिले से हज़ारों कार्यकर्ताओं को रांची कूच करने को कहा गया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आदित्य साहू ने कहा कि झारखंड में भ्रष्टचार चरम सीमा को पार कर चुका है. अवैध खनन जोरो पर चल रहा है, अवैध उगाही चल रही है. महिलाएं असुरक्षित महसूस कर रहीं हैं. कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है. शिक्षित बेरोजगारों का मज़ाक बनाया जा रहा है. हेमंत सरकार की इन्ही नाकामियों को लेकर भाजपा 11 अप्रैल को सचिवालय का घेराव व प्रदर्शन करेगी. मौके पर पूर्व विधायक ताला मरांडी, प्रदेश मंत्री मिस्त्री सोरेन, शर्मिला रजक, महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष रेणुका मुर्मू, विधानसभा संयोजक, दानियाल किस्कू, सूर्या हांसदा, मीरा प्रवीण, राजमहल विधानसभा प्रभारी बाबूधन मुर्मू,   जिला अध्यक्ष अमृत पांडे, जिला महामंत्री विजय भगत, कुसमाकर तिवारी, साहेब हांसदा, सिमोन मालतो, जामू मरांडी, दिलीप सिंह, खुदीराम साहा, तपन मंडल, राजेन्द्र सिंह, जयसेन वेसरा, रमिता तिवारी, रविन्द्र टुडू, नरेन साहा, धर्मेंद्र कुमार, कमल कृष्ण भगत, जयंत मंडल, संदीप भगत,  सुनील मंडल सहित दर्जनो कार्यकर्ता मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/pakur-special-prayer-in-the-church-on-good-friday/">यह

भी पढ़े : पाकुड़ : गुड फ्राइडे पर चर्च में हुई विशेष प्रार्थना [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही