Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पाकुड़ : 14 दिनों के लिए भगवान जगन्नाथ का कपाट बंद

Pakur : ज्येष्ठ पूर्णिमा के मौके पर 4 जून को पाकुड़ सदर प्रखंड के हीरानंदपुर गांव स्थित भगवान जगन्नाथ मंदिर का कपाट 14 दिनों के लिए बंद कर दिया गया. अब कपाट रथ यात्रा के दिन खुलेगा. इस अवसर पर बंगाली समुदाय ने मंदिर में भगवान जगन्नाथ के दर्शन किए. मंदिर के पुजारी श्रीगोपाल प्रभु ने बताया कि ज्येष्ठ पूर्णिमा का विशेष महत्व है. इस दिन भगवान जगन्नाथ की विशेष पूजा होती है. मंदिर में अनुष्ठान्न किया जाता है. आज से कपाट 14 दिनों तक बंद रहेगा. रथ यात्रा के दिन कपाट खुलने पर श्रद्धालु भगवान का दर्शन कर सकेंगे. मंदिर में पूजा-आरती के बाद प्रसाद का वितरण किया गया. दर्शन करने वालों में प्रसन्नजीत मंडल, संजय मंडल, सहदेव प्रभु समेत दर्जनों महिला एवं पुरुष श्रद्धालु शामिल थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=657796&action=edit">यह

भी पढ़ें : पाकुड़ : पुरखा बाबा ने भक्तों के साथ की इष्टदेव की पूजा [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही