Search

 
 
 

पाकुड़ : प्राण प्रतिष्ठा को लेकर शहर में निकली भगवान राम की झांकी

 
Pakur : अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर सोमवार को पाकुड़ शहर के प्यादपुर मालपहाड़ी रोड स्थित संकटमोचन महावीर मंदिर से भगवान श्रीराम की भव्य झांकी निकाली गई. भजपा नेता और पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष बाबूधन मुर्मू व बसंत शाह के नेतृत्व में निकली झांकी में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए. लोग जुलूस की शक्ल में जय श्रीराम का घोष करते चल रहे थे. बाबूधन मुर्मू ने कहा कि आज का दिन ऐतिहासिक है. पूरा विश्व इस दिन को सदैव याद रखेगा. अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के साथ ही हिंदू राष्ट्र की परिकल्पना पूरी होती नजर आ रही है. वह दिन दूर नहीं जब पूरा विश्व भारत के आगे नतमस्तक होगा. यह भी पढ़ें : पाकुड़">https://lagatar.in/live-telecast-of-bhajan-kirtan-and-consecration-of-ram-lalla-in-the-temples-of-pakur/">पाकुड़

के मंदिरों में भजन-कीर्तन, रामलला के प्राण प्रतिष्ठा का हुआ सीधा प्रसारण
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही