Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पाकुड़ : पाकुड़ जिले की तीनों विधानसभा सीट पर खिलेगा कमल : मृत्युंजय शर्मा

Pakur : भाजपा के बूथ सशक्तीकरण अभियान को लेकर बुधवार को जिलाध्यक्ष अमृत पांडेय की अध्यक्षता में जिला कार्यालय में कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के प्रदेश चुनाव प्रबंधक प्रमुख मृत्युंजय शर्मा उपस्थित हुए. [caption id="attachment_568956" align="alignnone" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/03/BJP-BOOTH-300x225.jpg"

alt="" width="300" height="225" /> कार्यशाला में शामिल बूथ सशक्तीकरण अभियान के संयोजक, मंडल अध्यक्ष व अन्य[/caption] मृत्युंजय शर्मा ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि जिले के सभी बूथों में जल्द से जल्द बूथ कमेटी का गठन करना है. पार्टी अब चुनावी मोड में है. उन्होंने सभी मंडल अध्यक्ष को निर्देश दिया कि शक्ति केंद्र के अंतर्गत आने वाले सभी बूथों की बूथ कमेटी का निर्माण कर जिला को सूची उपलब्ध कराएं. उन्होंने कहा कि गृहमंत्री अमित शाह के दिए निर्देश पर कार्य करना है. उन्होंने कहा कि राजमहल लोकसभा और पाकुड़ जिला की सभी तीनों विधानसभा सीट में इस बार कमल खिलेगा. कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ है और एक-एक कार्यकर्ता जिले में कमल खिलाने को लेकर दिन रात काम कर रहे हैं. कार्यशाला में बूथ सशक्तीकरण अभियान के संयोजक कामेश्वर दास, जयंत मंडल, संदीप भगत, पंकज साह, कैलाश सिंह, तरुण साह, शिवप्रसाद पहाड़िया, अरुण चौधरी, मनोरंजन सरकार, मोजेश टुडू सहित मंडलों की टोली उपस्थित रही. यह">https://lagatar.in/pakur-fire-broke-out-in-a-sweet-shop-in-hiranpur-market-goods-worth-lakhs-destroyed/">यह

भी पढ़ें : पाकुड़ : हिरणपुर बाजार में मिठाई दुकान में लगी आग, लाखों का सामान स्वाहा [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही