Search

 
 
 

पाकुड़ : विक्षिप्त ने तीन बच्चों पर हसुआ से किया हमला, एक की मौत, दो गंभीर

 
घायल दोनों बच्चों की हालत गंभीर, पश्चिम बंगाल रेफर
Pakur : पाकुड़ मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मनिकापाड़ा में 20 अगस्त को एक विक्षिप्त व्यक्ति ने तीन बच्चों पर धारदार हथियार से हमला कर दिया. इस हमले में एक बच्चे की मौत हो गई, जबकि दो बच्चों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है. दोनों घायलों को बरहमपुर रेफर किया गया है. हमलावर बच्चों का संबंधी बताया जाता है. जानकारी के मुताबिक तीनों बच्चे घर के आंगन में खेल रहे थे. इसी दौरान साहेब सेख नामक विक्षिप्त युवक ने हसुआनुमा धारदार हथियार से तीनों बच्चा पर बारी-बारी से हमला कर दिया, जिसमें एक बच्ची की मौत हो गई, जबकि दो बच्चे गंभीर रुप से घायल हो गए हैं. तीनों बच्चे इब्राहिम शेख के बेटा-बेटी हैं. घटना के बाद विक्षिप्त युवक को ग्रामीणों ने पकड़कर बांध दिया. इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई. सूचना मिलते ही मुफ्फसिल थाना प्रभारी सतीश कुमार घटना स्थल पर पहुंच कर विक्षिप्त को हिरासत में लिया है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=735367&action=edit">यह

भी पढ़ें: पाकुड़ डीसी के निर्देश पर जिले की टीम डायरिया प्रभावित जोरडिहा पहुंची [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही