Search

 
 
 

पाकुड़ : बाल विवाह व डायन प्रथा को लेकर किया गया जागरूक

 
Pakur : डालसा की ओर से पाकुड़ प्रखंड परिसर एवं लिट्टीपाड़ा प्रखंड परिसर में बुधवार को विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया. जहां बाल विवाह, बाल मजदूरी, डायन प्रथा, दहेज प्रथा सहित नालसा के 10 स्कीमों की जानकारी दी गई. इस मौके पर राष्ट्रीय लोक अदालत का महत्व भी बताया गया. साथ ही विधिक सेवा प्राधिकार से मिलने वाले कानूनी लाभ से भी लोगों को अवगत कराया गया. विधिक सहायता केंद्र प्रखंड परिसर पाकुड़ में पीएलवी नीरज कुमार राउत ने लोगो को जागरूक करते हुए कहा कि कमजोर वर्ग, महिला, बच्चे, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, मानसिक रोगी, विकलांग व्यक्ति व योग्य व्यक्ति को निःशुल्क अधिवक्ता डालसा से मुहैया कराई जाती है. वहीं लिट्टीपाड़ा प्रखंड परिसर में पीएलवी चंदन रविदास ने डोर-टू-डोर जागरूकता करते हुए बाल विवाह, बाल मजदूरी, दहेज़ प्रथा और सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं संबंधित जानकारी दी. यह">https://lagatar.in/pakur-cultivation-of-coarse-grains-is-beneficial-in-drought-conditions/">यह

भी पढ़ें : पाकुड़ : सुखाड़ की स्थिति में मोटे अनाज की खेती फ़ायदेमंद [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही