Search

 
 
 

पाकुड़ : स्तनपान के जागरूकता के लिए सेविकाओं ने निकाली रैली

 
एक से सात अगस्त तक विश्व स्तनपान सप्ताह के अवसर पर कई कार्यक्रमों का होगा आयोजन
Pakur : एक से सात अगस्त तक जिला में विश्व स्तनपान सप्ताह मनाया जा रहा है. इस सफल बनाने के लिए जिला समाज कल्याण विभाग के तत्वावधान में बाल विकास परियोजना पाकुड़ की सेविकाओं ने पाकुड प्रखंड से सिदो-कान्हू मुर्मू पार्क तक रैली निकाली. रैली में नारे लगा कर लोगों को स्तनपान के लिए जागरूक किया गया. इसके साथ ही आने वाले सात दिनों में प्रतिदिन प्रभात फेरी, समुदाय के साथ बैठक, समुदाय आधारित गतिविधि, गोद-भराई, अन्नप्राशन, आईएफए टेबलेट के सेवन के महत्व पर चर्चा, प्रधानमंत्री मातृ वंदना के योग्य लाभुकों के साथ बैठक कर संस्थागत प्रसव और टीकाकरण पर चर्चा, पंचायत प्रतिनिधि के साथ स्तनपान के विकल्प रहित समुदाय की परिकल्पना पर चर्चा की जाएगी. इस क्रम में आंगनबाड़ी केंद्र, स्कूल कॉलेज तथा समुदाय स्तर पर निबंध व पेटिंग प्रतियोगिता का आयोजन करते हुए विजेताओं को सम्मानित करने का अभियान चलाया जाएगा. यह भी पढ़ें :">https://lagatar.in/pakur-deputy-commissioner-instructed-to-put-rate-table-in-fertilizer-shops/">:

पाकुड़ : उपायुक्त ने खाद दुकानों में दर तालिका लगाने का दिया निर्देश [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही