Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पाकुड़ : जिले के प्रमुख प्रशासनिक कार्यालय एक ही स्थान से होंगे संचालित: डीसी

Pakur : लोगों की सुविधा के लिए जिले के प्रमुख विभागों के कार्यालय एक ही परिसर में संचालित होंगे. इसको लेकर 05 जून को डीसी वरुण रंजन ने समाहरणालय परिसर का निरीक्षण कर कहा कि ऐसे कार्यालय जो समाहरणालय से बाहर स्थित है, उनका पुनः व्यवस्थापन किया जाएगा. जिला परिवहन कार्यालय, जिला निबंधन कार्यालय, जिला कोषागार कार्यालय, जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय आदि को एक भवन में लाया जाएगा. ताकि आमलोगों को कार्यालय ढूंढने में परेशानी न हो.  डीसी ने निरीक्षण के दौरान सफाई पर विशेष ध्यान देने की बात कही. मौके पर डीआरडीए निदेशक संजय कुमार दास, एसी विकास कुमार त्रिवेदी, डीईओ रजनी देवी, डीडब्ल्यूओ विजन उरांव, कार्यपालक दंडाधिकारी आशुतोष, डीपीआरओ डॉ चंदन, डीएसई मुकुल राज आदि मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=658640&action=edit">यह

भी पढ़ें:पाकुड़ : पॉलिटेक्निक कॉलेज में पर्यावरण दिवस पर सेमिनार [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही