Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पाकुड़ : स्कूल,आंगनबाड़ी व सीएचसी के खराब चापानलों को दो दिन में बनाएं : अध्यक्ष

Littepara : लिट़्टीपाड़ा प्रखंड बीस सूत्री कार्यान्वयन समिति की बैठक 06 जून को अध्यक्ष प्रसाद हांसदा की अध्यक्षता में प्रखंड सभागार में हुई. मौके पर बीडीओ संजय कुमार की मौजूदगी में विभागवार योजनाओं की समीक्षा की गई. निर्देश दिया गया कि सभी स्कूलों, स्वास्थ्य उप केंद्र और आंगनबाड़ी केंद्रों के खराब चापानल की मरम्मत कर पीएचईडी दो दिनों में सूची दें. स्कूलों में नामांकित सभी बच्चों का बैंक खाता खोलने और जाति प्रमाण पत्र निर्गत करने का निर्देश दिया गया. कक्षा 8 से 12 तक के छात्राओं को फैज टू में सावित्री बाई फुले योजना का लाभ देने को कहा गया. शिक्षकों को घर-घर जाकर 3 से लेकर 18 साल की बच्चियों की गणना 31 जून तक पूरा करने को कहा गया. कालाजार नियंत्रण के लिए जनप्रतिनिधियों से सहयोग की अपील की गई. बैठक में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ संतोष कुमार टुडू, बीपीओ मानिक चंद्र दास, बीईइओ विद्यानंद मुर्मू, प्रकाश मंडल, एमओ पद्मा महतो, बीपीआरओ केसी दास, बीपीएम हितेंद्र चौबे, उपाध्यक्ष अन्ना हेम्ब्रम, जय मालतो, मुर्शिद आलम आदि मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=660016&action=edit">यह

भी पढ़ें:पाकुड़ : पाकुड़ पॉलिटेक्निक के 21 छात्रों का सुब्रोस लिमिटेड में प्लेसमेंट [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही