Search

पाकुड़ : छूटे लोगों को शौचालय बनाने के लिए जागरूक करें- डीसी  समेत दो खबरें

पेयजल एवं स्वच्छता विभाग की समीक्षा बैठक में दिए निर्देश

Pakur : पाकुड़ के डीसी मृत्युंजय कुमार बर्णवाल ने मंगलवार को समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय में पेयजल एवं स्वच्छता विभाग की समीक्षा बैठक की. उन्होंने संबंधित अधिकारियों को छूटे हुए ग्रामीणों को अपने घरों में शौचालय निर्माण के लिए जागरूक करने का निर्देश दिया. साथ ही ओडीएफ प्लस गांव बनाने के लिए जरूरी दिशा-निर्देश दिए. सहायक अभियंता व जिला समन्वयक ने पीपीटी के माध्यम से जिले में पेयजल व स्वच्छता से संबंधित हर बिंदु पर जानकारी दी. डीसी ने गलत उपयोगिता प्रमाणपत्र समर्पित कर काम में फर्जीवाड़ा करने के आरोपी मनीरामपुर पंचायत के मुखिया के खिलाफ कनीय अभियंता को प्राथमिकी दर्ज कराने का निर्देश दिया. बैठक में प्लास्टिक कचरा के निस्तारण के लिए यूनिट स्थापित करने व संचालन पर विस्तृत चर्चा हुई. डीसी ने इसके लिए एजेंसी के चयन की प्रक्रिया शुरू करने को कहा. साथ ही गोवर्धन योजना में तेजी लाते हुए इस माह के  अंत तक हर हाल में इसे पूरा करने का निर्देश. जल जीवन मिशन के तहत चल रहे कार्यों के बारे में भी जानकारी ली. शहरी जलापूर्ति योजना में सिथिलता पर नाराजगी जताते हुए गुरुवार को नगर परिषद, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग व संवेदकों की बैठक बुलाई है. बैठक में सहायक अभियंता अभिजीत किशोर, रविशंकर, जिला समन्वयक सुमन कुमार मिश्रा, मो. इमरान आलम, रितेश कुमार, कनीय अभियंता दिनेश मंडल व चंदन कुमार यादव आदि उपस्थित थे.

डीसी ने जनता दरबार में सुनीं आम लोगों की फरियाद

Pakur : डीसी मृत्युंजय कुमार बर्णवाल ने मंगलवार को अपने कार्यालय कक्ष में जनता दरबार का आयोजन कर आम लोगों की समस्याएं सुनीं. जनता दरबार में जमीन, शिक्षा, आवास, मनरेगा आदि से संबंधित शिकायतें लेकर ग्रामीण पहुंचे थे. डीसी ने एक-एक कर सभी लोगों से बात की और उनके अवेदनों को पढ़ा. इसके बाद संबंधित अधिकारियों को आवेदन अग्रसारित करते हुए जल्द निष्पादन करने का निर्देश दिया. कहा कि आम लोगों की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर करें. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-dead-body-of-a-youth-found-hanging-from-a-tree-in-jharia-police-engaged-in-investigation/">धनबाद

: झरिया में पेड़ पर फंदे से झूलता मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस 
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp