Search

 
 
 

पाकुड़ : राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य ममता कुमारी पहुंची पाकुड़

 
जिला कारागार,  रैन बसेरा व सखी वन स्टॉप केंद्र का किया निरीक्षण
Pakur : राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य ममता कुमारी ने 26जून  सोमवार को जिला कारागार,  रैन बसेरा व सखी वन स्टॉप केंद्र का निरीक्षण किया. उन्होंने सर्वप्रथम जिला कारागार पहुंचकर जेल अधिकारियों से कारागार की व्यवस्था की जानकारी ली. उन्होंने कैदियों से मुलाकात कर जेल प्रशासन का व्यवहार, भोजन की गुणवत्ता व अन्य परेशानियों के संबंध में पूछताछ किया. इस दौरान महिला बंदियों ने अपने बच्चों को शिक्षा से वंचित रहने की शिकायत कीं. महिला आयोग सदस्य ने सभी महिला बंदियों के बच्चों का एक महीने के अंदर विद्यालय में नामांकन कराकर उसका प्रतिवेदन आयोग को भेजने का निर्देश जेल अधीक्षक को दिया. उन्होंने जेल के हर व्यवस्था की जानकारी जेल अधिकारियों से ली.

सखी वन स्टॉप केंद्र में उपलब्ध संसाधनों का लिया जायजा

महिला आयोग की सदस्य ने सखी वन स्टॉप केंद्र का भी निरीक्षण किया. उन्होंने हाजिरी रजिस्टर से लेकर सखी सेंटर में दाखिल होने वाली महिलाओं के डाटा रजिस्टर तक का निरीक्षण किया. कितनी महिलाएं इस केंद्र में रूकीं और किस प्रकार की समस्याओं से पीड़ित थी, इसकी जानकारी भी उन्होंने जुटाई.  महिला आयोग की सदस्य ने सखी सेंटर संचालिका समा परवीन से सेंटर में उपलब्ध सुविधा और कमी के संबंध में पूछताछ किया.

मदनमोहनपुर पंचायत में एसएचजी की महिलाओं से मिलीं

[caption id="attachment_680479" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/Pakur-Mahila-222-300x200.jpg"

alt="" width="300" height="200" /> महिलाओं से समस्या के संबंध में पूछताछ करती ममता कुमारी[/caption] इसी क्रम में उन्होंने मदनमोहनपुर पंचायत के एसएचजी की महिलाओं के साथ मुलाकात कर उनके कार्यों की जानकारी ली. मनिकापाड़ा में महिलाओं से सीधा संवाद कर केंद्र व राज्य सरकार की ओर से मिल रही कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी ली. मौके पर जेल अधीक्षक  आशुतोष, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ चंदन, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी अंजू कुमारी,   बीडीओ सफीक आलम, जेलर ललन कुमार, चित्रा यादव, शमा प्रवीन, पवन कुमार, दीपाली साह आदि उपस्थित थीं. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=679340&action=edit">यह

भी पढ़ें: पाकुड़ : एंडेवर अकादमी के प्रथम बैच में 102 अभ्यर्थियों का चयन [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही