Search

 
 
 

पाकुड़ : मणिपुर की घटना भाजपा का षड्यंत्र - श्याम यादव

 
इंडिया के घटक दलों ने मणिपुर की घटना के खिलाफ दिया धरना
Pakur : इंडिया के घटक दलों ने मणिपुर की घटना के खिलाफ 1 अगस्त को जिला मुख्यालय स्थित रविंद्र चौक के समीप धरना प्रदर्शन किया. इसकी अध्यक्षता करते हुए झामुमो के जिला अध्यक्ष श्याम यादव ने कहा कि मणिपुर की घटना शर्मसार करने वाली है. सांसद में प्रधानमंत्री मोदी से इस मामले में जवाब देने को तैयार नहीं हैं. भाजपा बंगाल व झारखंड की घटना का हवाला देकर मणिपुर की घटना को दबाने का प्रयास कर रही है. इसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. कहा कि मणिपुर की घटना भाजपा के षड्यंत्र का एक हिस्सा है. इसके खिलाफ जरूरत पड़ी तो सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष करेंगे. धरना प्रदर्शन में घटक दलों के अध्यक्ष, सचिव व अन्य लोगों ने मणिपुर की घटना की निंदा की.

राष्ट्रपति के नाम का ज्ञापन उपायुक्त को सौंपा

[caption id="attachment_718024" align="aligncenter" width="272"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/08/India-DC-1-272x181.jpg"

alt="" width="272" height="181" /> उपायुक्त को ज्ञापन सौंपते नेता[/caption] प्रदर्शन के बाद राष्ट्रपति के नाम उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा गया जिसमें मणिपुर में जारी हिंसा को रोकने,  मणिपुर सरकार को बर्खास्त करने, वहां राहत शिविरों में रह रहे लोगों के पुनर्वास की गारंटी सुनिश्चित करने आदि की मांग की गई है. इस आंदोलन में सीपीआईएम के नादर हुसैन, मानिक दुबे, कांग्रेस के श्रीकुमार सरकार,  अनुप सिन्हा विश्वास, साहीन परबेज, आरजेडी के महावीर मड़ैया, जदयू के गौतम मंडल, जूली खृष्टमणि हेंब्रम, सुलेमान बास्की, जोसेफिना हेंब्रम, बदूत शेख सहित सैकड़ों लोग शामिल थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=716568&action=edit">यह

भी पढ़ें: पाकुड़ : मरीजों को दें हर आवश्यक चिकित्सा सुविधा - डीसी [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही