Search

पाकुड़ : संथालपरगना प्रमंडल के जिलों में सुनी गई मन की बात

Pakur : संथालपरगना प्रमंडल के जिलों में पीएम नरेंद्र मोदी के मन की बात का 110 वां एपिसोड का रेडियो प्रसारण 30 अप्रैल को लोगों ने सुनी. पाकुड़ शहर के रेलवे मैदान में जिला ऑटो-ई-रिक्शा ऑनर्स-चालक एसोसिएशन और झारखंड प्रदेश रेलवे हॉकर्स संघ के पदाधिकारियों व सदस्यों को सामूहिक रूप से प्रसारण सुनाने की व्यवस्था एसोसिएशन के अध्यक्ष हिसाबी राय की अध्यक्षता में की गई थी. मन की बात को प्रस्तुत करते पीएम मोदी ने कहा कि चरैवेति-चरैवेति यानी चलते रहो की भावना के साथ आज मन की बात का 100 वां एपिसोड पूरा हो रहा है. हर एपिसोड में देशवासियों की सेवा और सामर्थ्य ने प्रेरणा दी है. अब यह प्रसारण मन की बात सकारात्मकता का पर्व बन गया है. ये अब कोटि-कोटि भारतीयों के मन की बात है. सुनने वालों में  एसोसिएशन के सचिव अनिकेत गोस्वामी, ईस्टर्न जोनल रेलवे पैसेंजर्स एसोसिएशन के सचिव राणा शुक्ला, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मंजूर आलम, सादेकुल आलम समेत मोनी कुमार सिंह, चंदन प्रसाद, मो. शब्बीर हुसैन, लाल्टू भौमिक, रंजीत राम, राजकुमार राय, राजा शर्मा, रंजीत राम, शमशाद शेख, जहांगीर मियां, हरेराम राय, गोपाल बैरागी समेत अन्य शामिल थे.

भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनी मन की बात

पाकुड़ जिला के सभी प्रखंडों व पंचायतों में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी के मन की बात सुनी. रेडियो प्रसारण को खुद सुनने और दूसरों के सुनाने के लिए जिला भाजपा ने जोरदार तैयारी की थी. 29 अप्रैल को इसे लेकर दीपोत्सव का आयोजन किया गया था. भाजपा ज़िलाध्यक्ष अमृत पांडे ने बूथ संख्या 262 पर मन की बात सुनी. अल्पसंख्यक मोर्चा की राष्ट्रीय मंत्री मिस्फिका हसन ने बूथ संख्या 347, महेशपुर के पूर्व विधायक मिस्त्री सोरेन ने बूथ संख्या 252, पाकुड़ के पूर्व विधायक वेणी प्रसाद गुप्ता ने बूथ संख्या 417, ज़िला महामंत्री शीला रानी हेंब्रम ने बूथ संख्या 152, ज़िला महामंत्री विजय भगत ने बूथ संख्या 206 पर प्रसारण को सुना. जिला भाजपा के अन्य पदाधिकारियों ने भी अलग-अलग बूथों पर रेडियो प्रसारण को सुना.

देवघर के बाबा मंदिर में सुनी गई मन की बात

[caption id="attachment_624436" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/deoghar-maaan-ki-baat-300x169.jpg"

alt="" width="300" height="169" /> बाबा मंदिर में मन की बात सुनते पुरोहित व अन्य लोग[/caption] देवघर में बाबा मंदिर समेत जिले के पांच सौ जगहों पर आम लोग समेत भाजपा कार्यकर्ताओं ने मन की बात सुनी. देवघर विधायक नारायण दास ने बाबा मंदिर के पास पाठक धर्मशाला में पुरोहित समाज के साथ मन की बात को सुना. भाजपा की महिला नेता रीता चौरसिया ने अपने निजी आवास पर पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ प्रसारण सुनीं. शहर के वीआईपी चौक, सत्संग नगर, नंदन पहाड़, विलियम्स टाउन, खपरोडीह, खोरादाह, बरियारबांधी, माता बांध, दूध कोठी ,जलाल पार्क, अंबेडकरनगर, कल्याणपुर, कोरियासा, बिलासी, लक्ष्मीपुर चौक,बजरंगी चौक समेत अन्य जगहों पर प्रसारण को सुना गया. सुनने वालों में भाजपा नेताओं में कार्यकर्ताओं में संजीव रजवाड़े, विशाखा सिंह, दिवाकर गुप्ता, पंकज सिंह भदोरिया, अधीर चंद भैया, राकेश नरौने, रवि तिवारी, सचिन रवानी, सचिन सुल्तानिया, रूपा केसरी, पप्पू यादव, राजीव रंजन सिंह, अमृत मिश्रा समेत पार्टी के हजारों की संख्या में कार्यकर्ता शामिल थे.

साहिबगंज में सुनी गई मन की बात

[caption id="attachment_624439" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/maan-ki-baat-sahibganj-300x138.jpg"

alt="" width="300" height="138" /> बंगाली टोला स्थित दुर्गा मंदिर में मन की बात सुनते लोग[/caption] साहिबगंज के रॉबर्टसन क्लब स्थित बंगाली टोला स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में मन की बात सुनी गई. प्रसारण सुनने वालों में भाजपा जिला अध्यक्ष रामदरश यादव समेत पार्टी कार्यकर्ता शामिल थे. इसके अलावा महिलाएं, पुरुष, स्कूली बच्चे, कोचिंग संस्थानों समेत अन्य जगहों पर भी प्रसारण को सुना गया. प्रसारण सुनने वालों में भाजपा ओबीसी मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य जयप्रकाश सिन्हा, भगवान जोशी, अशोक साह, उमेश शर्मा, पंचू मंडल, चांदनी देवी, पंचानन मंडल, मनोज चौरसिया समेत पार्टी के हजारों कार्यकर्ता शामिल थे.

गोड्डा जिले में सुनी गई मन की बात

गोड्डा जिले के सभी प्रखंडों के बूथों पर मन की बात सुनी गई. सुनाने की व्यवस्था जिला भाजपा की ओर से की गई थी. सुनने वालों में भाजपा नेता व कार्यकर्ताओं के अलावा आम लोग भी शामिल थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=624328&action=edit">यह

भी पढ़ें : पाकुड़: मेघ गर्जन के साथ ओलावृष्टि [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp