Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पाकुड़ : गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य पर मैराथन दौड़ का हुआ आयोजन

Pakur : 74वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन ने बुधवार को मैराथन दौड़ का आयोजन किया. दौड़ को डीडीसी मो.शाहिद अख्तर, एसडीओ हरिवंश पंडित समेत अन्य पदाधिकारियों ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. मैराथन दौड़ गांधी चौक से शुरू होकर सोनाजोड़ी होते हुए अनुमंडल कार्यालय आकर समाप्त हुई. [caption id="attachment_536848" align="alignnone" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/01/RUNNER-300x200.jpg"

alt="" width="300" height="200" /> दौड़ में बढ़त बनाता विजयी प्रतिभागी टोनाय मुर्मू[/caption] दौड़ में पाकुड़िया निवासी टोनाय मुर्मू ने पहला स्थान हासिल किया. दूसरे स्थान पर हिरणपुर निवासी बबनटा हांसदा व तीसरे स्थान पर बड़हरवा निवासी राजीव टोप्पो ने कब्ज़ा जमाया. पहले स्थान पर आये टोनाय मुर्मू को बतौर पुरस्कार साइकिल दी गई. दूसरे और तीसरे स्थान हासिल करने वाले प्रतिभागियों को भी पुरस्कृत किया गया. उप डीडीसी मो.शाहिद अख्तर ने कहा कि मैराथन दौड़ के आयोजन का मकसद देश के लिए युवाओं को उनके दायित्व के लिए जागृत करना है. समाज में एकता व सौहार्दपूर्ण वातावरण बना रहे इसके लिए हम सबों को मिलकर प्रयास करना होगा. [caption id="attachment_536852" align="alignnone" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/01/RUNNER-PRIZE-300x200.jpg"

alt="" width="300" height="200" /> विजयी प्रतिभागी को पुरस्कृत करते पदाधिकारी[/caption] मौके पर डीडीसी मो.शाहिद अख्तर, सिविल सर्जन डॉ.मंटू कुमार टेकरीवाल, एसडीओ हरिवंश पंडित, मुख्यालय डीएसपी बैधनाथ प्रसाद, डीपीआरओ डॉ.चंदन, एसडीपीओ अजीत कुमार विमल, पाकुड़ बीडीओ मो.शफीक आलम व नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी कौशलेश यादव, एसएमपीओ पवन कुमार, जिला एथलेटिक संघ अध्यक्ष अम्लान कुसुम सिन्हा, जिला ओलंपिक संघ के सचिव रणवीर सिंह, दीपू उपाध्याय, दुर्गा मरांडी, शहरकोल मुखिया विकास गोंड, विश्वनाथ पंडित, नारायण चंद्र रॉय, मानिक देव, संजीत, सनत, सफा बास्की समेत अन्य उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/pakur-district-judges-took-oath-on-voters-day/">यह

भी पढ़ें : पाकुड़ : मतदाता दिवस पर जिले के न्यायाधीशों ने ली शपथ [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही