Search

पाकुड़ : कस्तूरबा गांधी विद्यालयों में नामांकन को लेकर चयन समिति की हुई बैठक

Pakur : जिले के कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालयों में नामांकन को लेकर डीडीसी मो. शाहिद अख्तर की अध्यक्षता में 13 जून को जिला चयन समिति की बैठक हुई. बैठक में डीईओ रजनी देवी ने कस्तूरबा विद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2023-24 में वर्गवार एवं कोटिवार नामांकन के लिए प्रखंडों से प्राप्त छात्राओं की सूची उपलब्ध कराई. डीडीसी ने सूची पर चर्चा करते हुए शिक्षा विभाग के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए. उन्होंने अधिकारियों को प्रत्येक कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों का संचालन सही तरीके से करने, छात्राओं की पोशाक, पेयजल, शौचालय, साफ-सफाई समेत मूलभूत सुविधाओं पर विशेष ध्यान देने को कहा. जिला चयन समिति ने 535 छात्राओं के नामांकन की जगह 531 नामांकन की मंजूरी दी. बैठक में सांसद प्रतिनिधि श्याम यादव, जिला परिषद् उपाध्यक्ष अशोक कुमार भगत, डीएई मुकुल राज, कांग्रेस के जिला प्रवक्ता मुख्तार हुसैन, पाकुड़ विधायक प्रतिनिधि गुलाम अहमद और बीईईओ उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=667298&action=edit">यह

भी पढ़ें : पाकुड़ : डालसा के मध्यस्थता केंद्र में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//