Search

पाकुड़ : मोहनपुर आईटीआई में लगा मेगा रोजगार मेला

विभिन्न कंपनियों ने 95 युवाओं को दिया नौकरी का ऑफर
Pakur :  श्रम अधीक्षक रमेश प्रसाद सिंह के निर्देश पर 22 जून को कौशल केंद्र मोहनपुर आइटीआइ में निष्ठा संसाधन की ओर से मेगा जॉब फेयर का आयोजन किया गया. इस दौरान आईटीआई परिसर में विभिन्न कंपनियों की ओर से 95 युवाओं को नौकरी का ऑफर दिया गया. इसमें मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड ने 15, सैलेब्रेटरी फैंसन कंपनी ने 22, बेस्ट कारपोरेशन कंपनी में 18, कपिआर ने 30 युवतियों तथा जुबली टेक्स में 10 युवतियों को नौकरी का ऑफर दिया. इस कार्यक्रम का शुभारंभ श्रम अधीक्षक ने फीता काटकर किया. मौके पर मोहनपुर आईटीआई के सेंटर मैनेजर नवल ठाकुर, हिमांशु मसीह, जयकार हाज़रा आदि मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=674906&action=edit">यह

भी पढ़ें: पाकुड़ : आएंगे राज्यपाल, डीसी ने सभास्थल का किया निरीक्षण [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp