Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पाकुड़ : खेलो इंडिया साइकिलिंग वुमन लीग 3 में जिले की मिनी हेम्ब्रम ने जीता सिल्वर

Pakur : गिरिडीह जिले के मधुबन में आयोजित दो दिवसीय खेलो इंडिया वुमन साइकिलिंग लीग 3 में पाकुड़ जिले की मिनी हेंब्रम ने सब जूनियर बालिका वर्ग में रजत पदक जीता है. मिनी ने मास स्टार्ट स्पर्धा में 20 किमी की दूरी 41:09 मिनट में पूरी कर दूसरा स्थान हासिल कर सिल्वर मेडल अपने नाम किया. [caption id="attachment_569665" align="alignnone" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/03/MINI-PRIZE-300x200.jpg"

alt="" width="300" height="200" /> मेडल डायस पर साथी विजेती प्रतिभागियों के साथ खड़ी मिनी हेम्ब्रम[/caption] मिनी ने ट्रायल स्पर्धा में 15 किमी की दूरी 29 मिनट 24 सेकंड में पूरी कर दूसरा स्थान हासिल करते हुए रजत पदक पर कब्ज़ा जमाया. ज़िला साइकिलिंग संघ के सचिव रणवीर कुमार सिंह ने इसकी जानकारी दी. प्रतियोगिता में बिहार, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, मिजोरम, असम, ओडिसा, झारखंड के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था. [caption id="attachment_569666" align="alignnone" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/03/MINI-2-300x200.jpg"

alt="" width="300" height="200" /> पुरस्कार हासिल करती मिनी हेम्ब्रम[/caption] मिनी हेम्ब्रम की इस कामयाबी पर झारखंड साइकिलिंग संघ के अध्यक्ष मधुकांत पाठक, महासचिव शैलेंद्र पाठक, पाकुड़ जिला खेल पदाधिकारी राहुल कुमार, पाकुड़ जिला साइकिलिंग संघ के अध्यक्ष व झारखंड साइकिलिंग संघ के उपाध्यक्ष अम्लान कुसुम सिन्हा उर्फ बुल्टी ने मिनी को बधाई व शुभकामनाएं दी है. यह">https://lagatar.in/pakur-fire-broke-out-in-a-sweet-shop-in-hiranpur-market-goods-worth-lakhs-destroyed/">यह

भी पढ़ें : पाकुड़ : हिरणपुर बाजार में मिठाई दुकान में लगी आग, लाखों का सामान स्वाहा [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही