Search

 
 
 

पाकुड़ : मंत्री आलमगीर आलम ने लाभुकों में बाटी लाखों की परिसंपत्ति

 
कहा, जूट उत्पादक वैज्ञानिक तरीके से खेती कर बढ़ाएं आय
Pakur : पाकुड़ परिसदन परिसर में मंत्री आलमगीर आलम ने किसानों के बीच क्राईजाफ़ सोना पाउडर सहित अन्य परिसंपत्तियों का वितरण किया. कार्यक्रम के दौरान मंत्री आलमगीर ने कहा कि पाकुड़ सदर प्रखंड में ज्यादा से ज़्यादा ग्रामीण व सखी मंडल जूट रोजगार से जुड़कर आत्मनिर्भर बनें. जूट से जुड़े किसानों को आत्मनिर्भर बनाने को लेकर राज्य सरकार कई पहल कर रही है और इसी के निमित्त पिछले दिनों राष्ट्रीय स्तर पर जुट महोत्सव का आयोजन जिला मुख्यालय में किया गया था. कहा कि आज का समय वैज्ञानिक पद्धति से खेती करने का है और ऐसे में हमारे क्षेत्र के जूट से जुड़े किसान वैज्ञानिक पद्धति से खेती कर इसका लाभ लें. आने वाले समय में किसानों को प्रशिक्षित किया जाएगा. पहले किसानों को सब्सिडी पर पटसन  बीज उपलब्ध कराया गया था और आज निःशुल्क क्राईजाफ़ सोना पाउडर वितरण किया जा रहा है. किसानों के साथ-साथ महिलाएं भी आत्मनिर्भर बन सके इसको लेकर उन्हें ऋण उपलब्ध कराए जा रहे है.

15 गांवों के किसानों के बीच क्राईजाफ़ सोना पाउडर वितरित

[caption id="attachment_703524" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/mantri-Khad-1-300x200.jpg"

alt="" width="300" height="200" /> जूट उत्पादक किसान को खाद सौपते मंत्री आलमगीर[/caption] मौके पर उन्होंने पांच मेट्रिक टन क्राईजाफ़ सोना पाउडर 15 गांव के किसानों के बीच वितरित किया. साथ ही जूट रेटिंग पोंड के लाभुकों को स्वीकृति पत्र, 206 सखी मंडलों को प्रति सखी मंडल 30 हज़ार चक्रीय निधि का कुल राशि 61 लाख 80 हज़ार व 170 सखी मंडलों को प्रति सखी मंडल 50 हज़ार का कुल राशि 85 लाख का समुदायिक निधि का चेक सौंपा. मौके पर उपायुक्त वरुण रंजन, उप विकास आयुक्त शाहिद अख्तर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=702370&action=edit">यह

भी पढ़ें: पाकुड़ : जिला परिषद क्लब के रूप में विकसित होगा डाक बंगला [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही