Search

पाकुड़ : मंत्री आलमगीर आलम ने अल्ट्रासोनोग्राफी मशीन का किया उद्घाटन

Pakur : ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम ने 30 मई को पाकुड़ सदर अस्पताल में अल्ट्रासोनोग्राफी मशीन का उद्घाटन किया. डीएमएफटी फंड से स्थापित इस मशीन से मरीजों की निशुल्क जांच होगी. उद्घाटन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री ने कहा कि इस अस्पताल में अत्याधुनिक अल्ट्रासोनोग्राफी मशीन स्थापित होने से यहां के मरीजों को जांच कराने में सुविधा होगी. इससे पूर्व गर्भवती महिलाओं को अल्ट्रासाउंड करवाने के लिए बंगाल या बिहार जाना पड़ता था. अब गर्भवती महिलाओं को दूसरे राज्यों में नहीं जाना पड़ेगा. इसके अलावा  मंत्री ने सदर अस्पताल में ओपीडी और एडवांस लैब की सुविधाओं का भी जायजा लिया. इस अवसर पर उपायुक्त वरूण रंजन, उप विकास आयुक्त मो. शाहिद अख्तर, सिविल सर्जन डॉ. मंटू कुमार टेकरीवाल, अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अरविंद कुमार सिंह, स्थापना उप समाहर्ता विकास कुमार त्रिवेदी, सदर अस्पताल उपाधीक्षक डॉ. संजय कुमार झा, जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ. एहतेशामउद्दीन, जिला मलेरिया पदाधिकारी डॉ. अमित कुमार समेत अन्य उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=651972&action=edit">यह

भी पढ़ें :पाकुड़ : 31 को राजधानी में हड़ताली जनसेवकों की न्याय यात्रा [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp