Search

 
 
 

पाकुड़ : मंत्री आलमगीर ने 201 सखी मंडलों में बांटी 3 करोड़ की परिसम्पति

 
34 दीदियों को दिया वेज कार्ट, इलेक्ट्रॉनिक तराजू व कैरट
Pakur : जिला प्रशासन व जेएसएलपीएस के संयुक्त तत्वावधान में पाकुड़ परिसदन परिसर में परिसम्पति वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का झारखंड सरकार के मंत्री आलमगीर आलम मंत्री, उपायुक्त मृत्युंजय कुमार बरणवाल व सहायक समाहर्ता डॉ कृष्णकांत कनवाड़िया ने दीप जलाकर शुभारंभ किया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री आलमगीर आलम ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के महिलाओं को स्वावलंबन से जोड़ने को राज्य सरकार सक्रिय है. कहा कि पिछले दिनों सखी मंडल की दीदियों को सिलाई मशीन व पिंक टोटो देकर रोजगार दिया गया. आज उसी कड़ी में 34 दीदियों को वेज कार्ट (सब्जी ठेला) तौलने के लिए इलेक्ट्रॉनिक तराजू व 5-5 कैरट का वितरण किया जा रहा है. मंत्री ने कहा कि ये महिलाएं पहले टोकरी में, साइकिल या हटिया के माध्यम से सब्जी बेचती थी, उनको इस सब्जी ठेला से व्यवसाय के रूप में मजबूती मिलेगी. सभी महिलाओं को सब्जी उत्पादन व विपणन का 10 दिवसीय प्रशिक्षण एसबीआई बैंक के आरसेटी के माध्यम से कराया गया है. कार्यक्रम में पाकुड़ सदर प्रखंड के 201 सखी मंडलों के बीच 3 करोड़ 1 लाख 50 हज़ार रुपये की बैंक ऋण राशि भी उपलब्ध कराई गई. मौके पर जिला आपूर्ति पदाधिकारी संजय कुमार दास, विकास कुमार त्रिवेदी, डॉ चंदन, महेश राम राहुल कुमार, पवन कुमार, समेत अन्य अधिकारी उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=730482&action=edit">यह

भी पढ़ें: पाकुड़ : क्रॉस कंट्री दौड़ में ब्रेंटियस मरांडी ने मारी बाजी [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही