Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पाकुड़ : मिजिल्स रूबेला जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

Pakur : डीसी वरुण रंजन ने शुक्रवार 14 अप्रैल को सिद्धो कान्हू पार्क से मिजिल्स रूबेला जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. एडीसी ने बताया कि जिले में मिजिल्स रूबेला टीकाकरण अभियान की शुरुआत 12 अप्रैल को हो चुकी है, जो 19 मई तक चलेगा. अभियान के ज़रिए 9 माह से 15 वर्ष के शत-प्रतिशत बच्चों को मिजिल्स रूबेला का टीका देने का प्रयास किया जा रहा है. इसके लिए जागरूकता और सबों का सामूहिक सहयोग ज़रूरी है. डीसी ने कहा कि जिला में 3 लाख 34 हजार बच्चों को मिजिल्स रूबेला का टीका दिया जाएगा. इसे लेकर माइक्रो प्लान तैयार किया गया है. जागरूकता रथ के माध्यम से जिला, प्रखंड व पंचायत स्तर पर लोगों को टीकाकरण अभियान की जानकारी व बच्चों को इससे होने वाले लाभ से अवगत कराया जाएगा. मौके पर सिविल सर्जन डॉ.मंटू कुमार टेकरीवाल, जिला आपूर्ति पदाधिकारी संजय कुमार दास, विशेष कार्य पदाधिकारी विकास कुमार त्रिवेदी व अन्य उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/pakur-dc-inspected-evm-warehouse-4/">यह

भी पढ़ें : पाकुड़ : डीसी ने ईवीएम वेयर हाउस का किया निरीक्षण [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही