Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पाकुड़ : विधायक ने किसानों के बीच धान बीज का किया वितरण

Pakur : लिट्टीपाड़ा विधायक दिनेश विलियम मरांडी ने 31 मई को किसानों के बीच हिरणपुर लैंपस पोस्ट में धान बीज का वितरण किया. किसानों को पचास प्रतिशत अनुदान पर एमटीयू 7029 स्वर्णा धान बीज दिया गया. दर्जनों किसानों ने बीज खरीदा. जिला कृषि पदाधिकारी अरुण कुमार ने बताया कि हिरणपुर लैंपस में 120 क्विंटल, आलुबेरा लैंपस में 100 क्विंटल, कर्माटार लैंपस में 40 क्विंटल, सोनाधनी लैंपस में 60 क्विंटल, पाकुड़िया लैंपस में 120 क्विंटल, बनोग्राम लैंपस में 50 क्विंटल, गणपुरा लैंपस में 50 क्विंटल, दमदमा लैंपस में 260 क्विंटल स्वर्णा धान का बीज उपलब्ध है. इन सभी लैंपस से किसानों को 50% अनुदान पर 17 रुपए 80 पैसे प्रति किलो की दर से धान बीज दिया जा रहा है. जिन किसानों को बीज खरीदना हो वे आधार कार्ड, मोबाइल नंबर और जमीन का पर्चा साथ लाकर लैंपस पोस्ट से ऑनलाइन बीज खरीद सकते हैं. इस बार ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी के माध्यम निबंधन करके बीज बेचा जा रहा है. इसके लिए मोबाइल पर ओटीपी प्राप्त होने के बाद किसानों का ऑनलाइन फोटो लिया जाता है. ओटीपी आने के बाद बीज दिया जाता है. मौके पर जिला परिषद उपाध्यक्ष अशोक कुमार भगत समेत अन्य उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=653504&action=edit">यह

भी पढ़ें : पाकुड़ : जदयू प्रदेश अध्यक्ष खीरु महतो का 11 जून को जिला में दौरा [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही