Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पाकुड़ : कोरोना से निपटने को लेकर सदर अस्पताल में मॉक ड्रिल का आयोजन

Pakur : देश में कोरोना मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए पाकुड़ सदर अस्पताल में मॉक ड्रिल का आयोजन 10 अप्रैल को किया गया. मॉक ड्रिल में कोरोना से निपटने की तैयारी का अभ्यास किया गया. इसके तहत अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं की उपलब्धता, आइसोलेशन बेड, ऑक्सीजन बेड, आईसीयू बेड, वेंटिलेटर सुविधायुक्त बेड, डॉक्टरों, नर्सों और पैरामेडिकल कर्मियों की उपलब्धता और इनके कार्यों को परखा गया. ड्रिल की निगरानी के लिए डीडीसी शाहिद अख्तर, सिविल सर्जन डॉ. मंटू टेकरीवाल, डीएस डॉ. एसके झा स्वयं मौजूद थे. मौके पर डीसीसी ने कहा कि मॉक ड्रिल कोरोना महामारी से निपटने के लिए किया गया है. ड्रिल में स्वास्थ्य कर्मियों की तत्परता देखी गई. दोनों  ऑक्सीजन प्लांट सुचारू रूप से काम कर रहा है. अस्पताल की व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त है. जांच किट की व्यवस्था है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=603414&action=edit">यह

भी पढ़ें : पाकुड़: सचिवालय घेराव में सैकड़ों की संख्या में भाग लेंगे भाजपा कार्यकर्ता [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही