Search

 
 
 

पाकुड़ : ग्रामीणों को बतायी मोदी सरकार की उपलब्धियां

 
Pakur : पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष व भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य बाबूधन मुर्मू ने रविवार की रात पाकुड़ सदर प्रखंड के उदयनारायणपुर, झिकरहटी और किस्मत कदमसर पंचायत का दौरा किया. तीनो पंचायतों के बिक्रमपुर, लखनपुर व झिकरहटी में चाय पे चर्चा कार्यक्रम में ग्रामीणों की समस्याओं से रू-ब-रू हुए. बाबूधन मुर्मू ने कहा कि मोदी सरकार सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के मूलमंत्र पर काम कर रही है. मोदी सरकार के हर घर जल योजना, किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री आवास, आयुष्मान भारत, उज्ज्वला योजना, जन धन योजना, मुद्रा योजना से समाज के सभी वर्ग लाभान्वित हुए है. विश्व भर में भारत के विकास मॉडल की चर्चा हो रही है. उनहोने कहा कि राजमहल लोकसभा के पाकुड़ व साहिबगंज ज़िला विकास की कसौटी पर काफ़ी पिछड़े है. मोदी सरकार ने इन्हें एस्पिरेशनल डिस्ट्रिक्ट में सूचीबद्ध कर नीति आयोग के ज़रिए इन ज़िलों के तेजी से विकास के लिए कार्य कर रही है. दूसरी ओर यूपीए सरकार ने झारखण्ड के युवा, किसान, महिला व अल्पसंख्यकों को ठगा है. कहा कि 2024 में भी मोदी सरकार जीत कर आएगी. पाकुड़ और साहिबगंज में भी कमल खिलेगा. यह">https://lagatar.in/pakur-campaign-to-demand-population-control-law/">यह

भी पढ़ें : पाकुड़ : जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाने की मांग को लेकर अभियान [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही