Search

 
 
 

पाकुड़ : चैत्र नवरात्र के तीसरे दिन हुई मां चंद्रघंटा की पूजा

 
Pakur : पाकुड़ शहर स्थित सिद्धो कानू पार्क के समीप छोटी अलीगंज मोहल्ला, दुर्गा कॉलोनी, सिंधी पाड़ा सहित अन्य स्थानों पर शुक्रवार 24 मार्च को मां दुर्गा के तीसरे स्वरूप मां चंद्रघंटा की पूजा विधि विधान से की गई. इस बीच विभ्नन मंडप और मंदिरों में मां दुर्गा की प्रतिमाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है. [caption id="attachment_588883" align="alignnone" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/03/MAA-KI-PRATIMA-300x225.jpg"

alt="" width="300" height="225" /> मंदिर में तैयार होती मां दुर्गा की प्रतिमा[/caption] छोटी अलीगंज में दुर्गापाठ संचालित कर रहे पुजारी चुन्नू त्रिवेदी ने कहा चैत्र नवरात्र का विशेष महत्व है. इस दौरान पूरे विधि विधान से मां दुर्गा की पूजा की जा रही है. प्रतिदिन आरती में बड़ी आरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हो रहे हैं. चैत्र नवरात्र दुर्गा पूजा सेवा समिति के सचिव मनोज सिंह ने बताया कि प्रत्येक वर्ष छोटी अलीगंज में चैत्र नवरात्र में मां दुर्गा की आराधना की जाती है. इस बार भी धूमधाम से मां दुर्गा की पूजा की जा रही है. षष्टी पूजा से मेले का भी आयोजन किया जाता है और नवमी व दशमी को महाप्रसाद का आयोजन किया जाएगा. उन्होंने कहा कि यहां माता के दरबार में आने वाले श्रद्धालुओं मनोकामना पूर्ण होती है. यह">https://lagatar.in/pakur-martyr-bhagat-singh-remembered-on-martyrs-day/">यह

भी पढ़ें : पाकुड़ : शहीद दिवस पर याद किए गए शहीद भगत सिंह [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही