Pakur : पाकुड़ सदर प्रखंड के मुफस्सिल थाना अंतर्गत गंधाईपुर गांव में भीषण आग लगने से बेघर हुए परिवारों के बीच राजमहल लोकसभा क्षेत्र के झामुमो सांसद विजय हांसदा ने 10 अप्रैल को राहत सामग्रियों का वितरण किया. सांसद ने प्रभावित परिवारों को आगे भी हरसंभव मदद देने आश्वासन दिया. राहत सामग्रियों मे दाल, चावल, तेल, साड़ी, लूंगी समेत अन्य सामान दिए गए. गंधाईपुर गांव में 9 अप्रैल को आग लगने से करीब 35 से 42 घर जलकर राख हो गया. ग्रामीणों ने आग बुझाने की काफी मश्क्कत की, लेकिन आग पर काबू नहीं पा सके. आग को बेकाबू होते देख अग्निशमन विभाग को सूचना दी गई. अग्निशमन विभाग के कर्मी दमकल की गाड़ियां लेकर घटनास्थल पर पहुंचे और आग पर नियंत्रण पाया. आग किस वजह से लगी इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है. हालांकि ग्रामीणों का कहना है कि खाना बनाने के दौरान आग लग लगी. सूचना पाकर एसडीपीओ अजीत कुमार विमल, डीएसपी बैजनाथ कुमार, अंचल अधिकारी आलोक बरन केसरी घटनास्थल पर जाकर स्थिति का जायजा लिया. सांसद की ओर से राहत सामग्री वितरित किए जाते समय झामुमो जिलाध्यक्ष श्याम यादव, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष हबीबुर्रहमान, प्रखंड अध्यक्ष मुसलोउद्दीन शेख, गंधाईपुर पंचायत के मुखिया हारून शेख, पृथ्वी नगर पंचायत के मुखिया सलीम शेख, जाकिर हुसैन, महमूद आलम, फारुख शेख, फुरकान शेख, आलमगीर आलम, प्रकाश सिंह, फारुख शेख समेत दर्जनों झामुमो कार्यकर्ता उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=602487&action=edit">यह
भी पढ़ें : पाकुड़ : जय भारत सत्याग्रह यात्रा को लेकर जिला कांग्रेस ने की बैठक [wpse_comments_template]
पाकुड़ : गंधाईपुर गांव में अग्निपीड़ित परिवारों के बीच सांसद ने किया राहत सामग्री का वितरण

Leave a Comment