Search

 
 
 

पाकुड़ : सांसद विजय हांसदा ने सुनी जनसमस्याएं

 

कहा, इंडिया गठबंधन जनसमस्याओं की लड़ाई लड़ रहा

Pakur : राजमहल के झारखंड मुक्ति मोर्चा के सांसद विजय हांसदा ने सर्किट हाउस में आम लोगों की समस्याएं सुनीं. यहां उन्होंने क्षेत्र से आए कार्यकर्ता व आम लोगों की समस्याओं को सुनकर पदाधिकारियों को निदान का निर्देश दिया. इसी क्रम में उन्होंने पत्रकारों से कहा कि इंडिया गठबंधन इस देश के जनमानस के मुद्दों को सदन के अंदर व सदन के बाहर रखने का काम कर रही है. ईडी और सीबीआई की लगातार छापेमारी को लेकर कहा कि हम लोग यहां के रहने वाले हैं, यहां ही रहेंगे. आंधी-पानी आती-जाती रहेगी. पाकुड़ जिला पत्थर उद्योग क्षेत्र से आच्छादित है. जब से सरकार बनी है, तब से पूरे झारखंड में सीटीओ की प्रक्रिया सरल हुई है. लोबिन हेम्ब्रम के पार्टी से अलग हटकर काम करने पर उन्होंने कहा कि पार्टी एक व्यक्ति से नहीं बल्कि कार्यकर्ता व संगठन से चलता है. जो आ रहे हैं उनका स्वागत है, जो जा रहे हैं उन्हें भी क्लियर करने का प्रयास करेंगे. यह">https://lagatar.in/giridih-meeting-held-regarding-rail-teka-dahar-chheka-program/">यह

भी पढ़ें: गिरिडीह : रेल टेका, डहर छेका कार्यक्रम को लेकर हुई बैठक [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही