Search

 
 
 

पाकुड़ : सांसद विजय हांसदा ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं

 
Pakur : राजमहल के झामुमो सांसद विजय हांसदा 17 अगस्त को पाकुड़ सर्किट हाउस पहुंचे. झामुमो जिला अध्यक्ष श्याम यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया. इस दौरान जिले के विभिन्न प्रखंडों के दूर-दराज के गांवों से आए दर्जनों ने सांसद को बिजली, सड़क, पानी, रोजगार, राशन  पेंशन से संबंधित समस्या बताई. सांसद ने बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता को मौके पर बुलाकर बिजली में सुधार करने का  निर्देश दिया. साथ ही अन्य समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों से फोन पर बात की. मौके पर झामुमो के जिला सचिव सुलेमान बास्की, हरिवंश चौबे, महमूद आलम, कुणाल अल्फ्रेड हेम्ब्रम, हबीबुर्रहमान, जोसेफिना हेम्ब्रम, सुशीला देवी, उमर फारूक, मनोज चौबे, मिथिलेश घोष, मुसलोद्दीन शेख,  राजेश सरकार, मोतीलाल हांसदा, अनारूद्दीन मियां आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही