Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पाकुड़ : सांसद विजय हांसदा ने दौरा कर सुनी ग्रामीणों की फरियाद

Pakur :राजमहल सांसद विजय हांसदा ने अमड़ापाड़ा प्रखंड के कालाझोर, जोरारों, भिलाई, बाडो, चांदपुर, पोंडबाद,सिजुआ व जबजीतपुर गांव का 17 मई को दौरा किया. ग्रामीणों ने सांसद व जिला बीस सूत्री उपाध्यक्ष श्याम यादव के पास सड़क, बिजली, पानी, राशन, पेंशन व शिक्षा से संबंधित समस्याओं को रखा. सांसद ने ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लए जिले के अधिकारियों को निर्देश दिया. सांसद ने कहा कि पेंशन, राशन व ब्लॉक लेवल की समस्याओं के समाधान के लिए प्रत्येक मंगलवार व शनिवार को अमड़ापाड़ा के प्रखंड बीस सूत्री कार्यालय को खुला रखने का निर्देश दिया हूं. वहां जाकर लोग अपनी समस्याओं को रख सकते हैं. कालाझोर पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने सांसद विजय हांसदा व जिला बीस सूत्री उपाध्यक्ष श्याम यादव का जोरदार स्वागत  किया. मौके पर सुलेमान बास्की, जहीरुद्दीन मियां, सज्जाद अंसारी, संतोष भगत, कोर्नेलियुस हेम्बरम, संजीत भगत, प्रेम रजक, जोसेफिना हेम्बरम, उमर फारूक, बेंजामिन मरांडी, जाकिर हुसैन अंसारी, तनवीर अली, ,सनातन सोरेन, अबुल कलाम, नजरुल अंसारी, कालिदास मुर्मू, गाब्रिएल हेम्ब्रम, इस्लाम अंसारी, नाजिर अंसारी, मो आरिफ, राजेश पंडित, रंजीत पंडित, दिलीप रजवार, अजित कुमार आदि मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=640025&action=edit">यह

भी पढ़ें:पाकुड़ : हड़ताली जनसेवकों ने समाहरणालय में चलायी झाड़ू [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही