Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पाकुड़ : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सांसद बोलें- महिलाएं कमजोर नहीं, अपने अधिकार को जानें

Advertisement
Advertisement
Pakur : विश्व महिला दिवस के अवसर पर लड्डू बाबू आम बागान में झारखंड मुक्ति मोर्चा के महिला मोर्चा के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने धूमधाम से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया. इसमें काफी संख्या में झामुमो की महिला कार्यकर्ता शामिल हुईं. बतौर मुख्य अतिथि राजमहल लोकसभा क्षेत्र के सांसद सह झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय समिति उपाध्यक्ष विजय हांसदा शामिल हुये. वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में झामुमो पाकुड़ जिला अध्यक्ष श्याम यादव, जिला सचिव सुलेमान बास्की, जिला परिषद के अध्यक्ष जूली खृष्ट मनी हेंब्रम उपस्थित थे. महिला मोर्चा के द्वारा आदिवासी रीति-रिवाज से सांसद का स्वागत किया गया. महिला दिवस के मौके पर सांसद विजय हांसदा ने कहा कि महिला  मातृ शक्ति, आदि शक्ति के रूप में जानी जाती हैं. आज महिलाएं पहचान की मोहताज नहीं है. पूरे विश्व में कई महिलाओं के ऐसे उदाहरण हैं जो उच्च पद पर सुशोभित है. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, किरण बेदी, भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी जैसी सशक्त महिलाओं का उदाहरण देते हुए कहा कि महिलाएं अब परिचय की मोहताज नहीं है. महिलाओं को सरकार की ओर से भागीदारी के लिए आरक्षण भी दी गई है. जिससे वे अपने अधिकार को समझ सकें. आज सभी क्षेत्रों में उनकी सहभागिता देखी जाती है. महिलाओं को और अधिक सशक्त होने की जरूरत है, अपने अधिकार के लिए उन्हें सजग होना पड़ेगा. आज महिलाएं कंधे से कंधे मिलाकर चल रही हैं. समाज को महिलाओं का सम्मान करना चाहिए.

केंद्र पर साधा निशाना

महिला दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में विजय हांसदा ने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा. कहा कि झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को ईडी द्वारा झूठे केस में फंसाकर जेल के अंदर डाल दिया गया है, जो सरासर अन्याय है. हमलोग उनकी रिहाई के लिए आंदोलनरत हैं. जल्द ही हेमंत सोरेन जेल से बाहर आएंगे और हम लोगों के बीच होंगे. इस मौके पर जिला अध्यक्ष श्याम यादव, सुलेमान निवास सचिव एवं जिला परिषद की अध्यक्ष जूली खृषट मनी हेंब्रम, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष जोसफिना हेंब्रम ने भी संबोधित किया. मौके पर महिला मोर्चा जिला सचिव सुशीला देवी, महिला मोर्चा जिला संगठन सचिव सुशीला हेंब्रम, जिला संगठन सचिव  महमूद आलम, मजदूर मोर्चा जिला अध्यक्ष मनोज चौबे, बुद्धिजीवी मोर्चा जिला अध्यक्ष सिद्धार्थ शंकर, पाकुड़िया प्रखंड महिला मोर्चा अध्यक्ष सुभाषीनी मुर्मू, पाकुड़ प्रखंड अध्यक्ष महिला मोर्चा मीणा मुर्मू, लिट्टीपाड़ा महिला मोर्चा प्रखंड अध्यक्ष अन्ना हेंब्रम, महेशपुर महिला मोर्चा प्रखंड अध्यक्ष निर्मला मुर्मू, अमड़ापाड़ा प्रखंड अध्यक्ष अनीता मुर्मू, हिरणपुर प्रखंड अध्यक्ष महिला मोर्चा करलिना टुडू, पाकुड़ प्रखंड अध्यक्ष मुसलीमुद्दीन शेख, लिट्टीपाड़ा महिला मोर्चा कोषाध्यक्ष बासी सोरेन, हिरणपुर महिला मोर्चा सचिव कारलेना किस्कू, अमड़ापाड़ा  महिला मोर्चा प्रखंड उपाध्यक्ष प्रियंका मरांडी, पाकुड़िया प्रखंड संगठन सचिव एमेली सोरेन, पाकुड़ प्रखंड  कोषाध्यक्ष मोहम्मद मुबारक हुसैन, नदीम शेख सहित दर्जनों की संख्या में  कार्यकर्ता उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : एक">https://lagatar.in/the-cost-of-death-of-a-birhor-girl-is-rs-40-thousand/">एक

बिरहोर बच्ची की मौत की कीमत 40 हजार रुपये 
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही