Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पाकुड़ नगर परिषद चुनाव: तीन बच्चों के पिता होने की वजह से विश्वनाथ का नामांकन रद्द

Pakur : पाकुड़ नगर परिषद चुनाव में एक प्रत्याशी को तीन बच्चों का पिता होने का नुकसान उठाना पड़ा है. चुनावी गाईड लाइन -2013 में यह प्रावधान है कि दो से अधिक बच्चों वाला इंसान चुनाव नहीं लड़ सकता. इस कारण विश्वनाथ शाहदेव नामक उम्मीदवार का नामांकन तीन बच्चों का पिता होने की वजह से रद्द कर दिया गया है. वह वार्ड आठ से चुनाव लड़ रहे थे.

Uploaded Image

विश्वनाथ सरदार की फाइल फोटो.

जानकारी के मुताबिक नगर परिषद चुनाव के लिए दाखिल नामांकन पत्रों की जांच पांच फरवरी को संपन्न हुई, जिसमें तीन वार्ड पार्षद पद के उम्मीदवारों के नामांकन अमान्य घोषित किए गए. वार्ड नंबर 8 से चुनाव लड़ने वाले विश्वनाथ सरदार का पर्चा इसलिए रद्द कर दिया गया, क्योंकि वे तीन बच्चों के पिता हैं. निर्वाची पदाधिकारी कुमार अभिषेक ने राज्य निर्वाचन आयोग की गाइडलाइन्स के आधार पर यह निर्णय लिया, जिसमें उम्मीदवार द्वारा दिए गए शपथ पत्र में तीन बच्चों की जानकारी का जिक्र था.

विश्वनाथ शाहदेव के अलावा दो अन्य उम्मीदवारों सतीश अग्रवाल और पूनम देवी के नामांकन भी रद्द किये गए हैं. इनके पर्चों में जाति प्रमाण-पत्र सहित जरूरी दस्तावेजों की कमी पाई गई. नामांकन पत्रों की जांच के बाद अध्यक्ष पद के सभी 10 उम्मीदवारों और 92 वार्ड पार्षद पद के प्रत्याशियों के नामांकन वैध घोषित किया गया है. नाम वापसी की अंतिम तारीख 6 फरवरी है.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही