Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पाकुड़ : पॉलिटेक्निक कॉलेज में राष्ट्रीय विज्ञान सप्ताह का आयोजन

Pakur : पॉलिटेक्निक कॉलेज पाकुड़ में देश के प्रसिद्ध भौतिक विज्ञानी सर सीव. रमन के विज्ञान में योगदान को याद करते हुए 22 फरवरीसे 28 फरवरी तक विज्ञान सप्ताह मनाया गया. मंगलवार 28 फरवरी को विज्ञान दिवस मनाया गया. इस मौके पर संस्थान के सभी शिक्षकों, छात्रों व कर्मियों ने दीप प्रज्वलित व पुष्पांजलि अर्पित कर सर सीव. रमन को याद किया. विभिन्न स्कूलों के छात्रों ने ‘कबाड़ से जुगाड़’ थीम पर बनाये गये मॉडल्स के साथ विज्ञान सप्ताह में शामिल हुए. इस मौके पर छात्रों के बिच विज्ञान आधारित क्विज, सेमीनार, वाद-विवाद व अन्य प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया. [caption id="attachment_568104" align="alignnone" width="135"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/02/SCIENCE-WEEK-UGHATAN-135x300.jpg"

alt="" width="135" height="300" /> प्रदर्शनी का उद्घाटन करते निदेशक अभिजित कुमार[/caption] इस मौके पर प्रदर्शनी का उद्घाटन करते हुए संस्थान के निदेशक अभिजित कुमार व शासी निकाय की सदस्या रेणुका यशस्वी ने कहा कि तकनीक विज्ञान के गर्भ से ही उत्पन्न होता है. पाकुड़ के छात्रों में असीम संभावनाएं हैं, जिन्हे निखारने के लिए पाकुड़ पॉलिटेक्निक लगातार प्रयासरत है. [caption id="attachment_568105" align="alignnone" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/02/SCIENCE-WEEK-MODEL-300x135.jpg"

alt="" width="300" height="135" /> प्रदर्शनी में अपने मॉडल के साथ प्रतिभागी छात्र[/caption] प्रतियोगिता के बाद संस्थान व अन्य विद्यालयों से आये प्रतियोगी छात्रों के बीच पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र का वितरण किया गया. प्रतियोगिता में हरिणडांगा उच्च विद्यालय के छात्रों द्वारा बनाये गये बायो प्लांट को प्रथम,  पाकुड़ पॉलिटेक्निक के छात्रों के बनाये गये फ्लोर क्लीनिंग मशीन व गार्बेज टू इलेक्ट्रिसिटी को द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त हुआ. कार्यक्रम में पाकुड़ के राज +2 हाई स्कूल, हरिणडंगा हाई स्कूल, डीपीएस स्कूल, शहरग्राम हाई स्कूल और पाकुड़ पॉलिटेक्निक संस्थान के लगभग 150 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया. यह">https://lagatar.in/pakur-the-councilor-accused-the-city-council-of-step-motherly-treatment/">यह

भी पढ़ें : पाकुड़ : पार्षद ने नगर परिषद पर लगाया सौतेला व्यवहार का आरोप [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही