Search

 
 
 

पाकुड़ :  मानसिक स्वास्थ्य को लेकर गंभीर होने की ज़रूरत : सिविल सर्जन

 
Pakur : सदर अस्पताल में विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर 10 अक्टूबर को जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में लोगों को मानसिक स्वास्थ्य संबंधित कई जानकारियां दी गई. सिविल सर्जन डॉ.मंटू कुमार टेकरीवाल ने बताया कि शरीर से स्वस्थ दिखने वाला व्यक्ति भी मानसिक रोगी हो सकता है. उदास मन, नींद कम या अत्यधिक आना, किसी काम में मन न लगना, उलझन व घबराहट होना, निराशा का भाव रहना, आत्महत्या के विचार आना मानसिक रोग के लक्षण हैं. 15 दिनो तक ऐसे मनोभाव रहने पर फौरन मनोचिकित्सक से संपर्क करना चाहिए. उन्होनें कहा कि अक्सर लोगों को पता नहीं चलता कि वो मानसिक रोग से ग्रस्त हैं. कई बार लोग स्वीकार भी नहीं करते. समाज भी मानसिक रोग को पागलपन समझने लगता है. इसलिए इसे लेकर व्यापक जागरूकता की ज़रूरत है. जिला विधिक सेवा प्राधिकार प्रभारी सह सीजेएम प्रफुल्ल कुमार ने बताया कि डालसा के पीएलवी जागरूकता विभिन्न कार्यक्रम के ज़रिए लोगों को मानसिक रोगों से भी अवगत करा रहे हैं. कार्यक्रम में एसीएमओ अरविंद कुमार, डीएस सदर अस्पताल एसके झा, नोडल पदाधिकारी डॉ.ऐहतासमुद्दीन, मेडिकल ऑफिसर डॉ.अमित कुमार सभी ने भी मानसिक रोगों से जुड़ी जानकारियों लोगों से साझा की. मौके पर डालसा के पीएलवी कमला राय गांगुली, पिंकी मंडल, सायंम अली, मोकमौल शेख, उत्पल मंडल व नीरज कुमार राउत के अलावे कई अन्य मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/pakur-girlfriend-married-lover-in-womens-police-station/">यह

भी पढ़ें : पाकुड़ : प्रेमिका ने प्रेमी से महिला थाने में रचाई शादी [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही