Search

 
 
 

Pakur News : खेत से दो लोगों का शव बरामद, जहरीली शराब से मौत की आशंका

जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत सीतेशनगर गांव में शनिवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब गांव के एक खेत से दो लोगों के शव बरामद किए गए. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी.
 

Pakur : जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत सीतेशनगर गांव में शनिवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब गांव के एक खेत से दो लोगों के शव बरामद किए गए. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी.

 

मृतकों की पहचान सीतेशनगर निवासी 55 वर्षीय नुरुद्दीन शेख और 45 वर्षीय मोती शेख के रूप में हुई है. पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.

 

मामले की जांच कर रहे थाना प्रभारी गौरव कुमार ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में जानकारी मिली है कि दोनों अक्सर साथ में शराब पीने जाया करते थे. शनिवार को भी दोनों सुबह गांव से निकले थे. कुछ घंटों बाद ग्रामीणों ने खेत में दोनों को मृत अवस्था में पड़ा देखा, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई.

 

पुलिस को आशंका है कि अत्यधिक या संदिग्ध शराब के सेवन से दोनों की मौत हुई हो सकती है. हालांकि मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा. फिलहाल पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है.

 

घटना के बाद दोनों परिवारों में मातम पसरा हुआ है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं, पूरे गांव में शोक का माहौल बना हुआ है. पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने दोनों शव परिजनों को सौंप दिए हैं.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही