Search

 
 
 

पाकुड़ की खबरें- एफएसओ ने हॉटलों से खाद्य सामग्रियों के लिए सैंपल और जिला परिषद की हुई बैठक

 

एफएसओ ने हॉटलों से खाद्य सामग्रियों के लिए सैंपल

Pakur: दुर्गा पूजा और आने वाले त्योहारों को देखते हुए खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी धनेश्वर हेंब्रम ने विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों का किया निरीक्षण किया और सैंपल कलेक्ट किया. उपायुक्त के निर्देश पर यह अभियान चलाया गया. इस दौरान एफएसओ ने प्रतिष्ठानों में विशेष साफ-सफाई बरतने का निर्देश दिया. निरीक्षण के क्रम में शंकर होटल में हल्दी में मिलावट होने पर उसे नष्ट कर दिया गया. साथ ही अच्छी क्वालिटी के मसालों का इस्तेमाल करने को कहा. जांच के क्रम में पनीर, तेल एवं दाल इत्यादि का कुल 6 सैंपल कलेक्ट किये गए. -------- [caption id="attachment_785699" align="aligncenter" width="1600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/10/pak-1.jpg"

alt="" width="1600" height="1066" /> जिला परिषद की हुई बैठक[/caption]

जिला परिषद की हुई बैठक

Pakur: सूचना भवन सभागार में मंगलवार को जिला परिषद अध्यक्ष जूली खिष्टमणी हेम्बम की अध्यक्षता में जिला परिषद की बैठक की. बैठक के दौरान पूर्व की बैठक में लिए गए निर्णय के अनुपालन की समीक्षा की गई. सभी प्रखंडों के जिला परिषद सदस्यों ने अपने-अपने क्षेत्रों की समस्या से सदन को अवगत कराया. जिला परिषद अध्यक्ष ने कहा कि जिला परिषद सदस्यों एवं विभिन्न विभागों के अधिकारियों से आग्रह है कि विकास कार्यो को शीघ्र पूरा करने के लिए आपसी समन्वय स्थापित कर कार्य करें, ताकि लंबित पड़े विकास कार्यो को शीघ्र पूरा किया किया जा सके. बैठक में पानी, बिजली, स्वास्थ्य, समाज कल्याण, कृषि, आपूर्ति, मत्स्य, सहकारिता, शिक्षा विभाग समेत कई मुद्दों पर चर्चा की गई एवं संबंधित अधिकारी को जरूरी दिशा निर्देश दिया गया. बैठक में उप विकास आयुक्त मो० शाहिद अख्तर, सहायक समाहर्ता डॉ कृष्णकांत कनवाड़िया, जिला परिषद उपाध्यक्ष अशोक कुमार भगत, जिला पंचायत राज पदाधिकारी श्री संजय पीएम कुजूर, जिला आपूर्ति पदाधिकारी विजय कुमार, सांसद प्रतिनिधि श्याम यादव, पाकुड़ विधायक प्रतिनिधि गुलाम अहमद, जिला परिषद के सभी सदस्य एवं सभी संबंधित विभाग के पदाधिकारी समेत अन्य उपस्थित थे. [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही