Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पाकुड़ : एफआईआर दर्ज होने के बाद भी कार्रवाई नहीं

Pakur : पाकुड़ जिले के हिरणपुर थाना क्षेत्र के खनन क्षेत्र मानसिंहपुर स्थित जय गुरु स्टोन वर्क्स पत्थर खदान में विगत 8 मई की सुबह 5 बजे ड्रिल करने के दौरान ब्लास्ट होने से दो मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए थे. क्षेत्र के चौकीदार फुन्नू माल के लिखित आवेदन पर खदान मालिक जियाउल शेख व मैनेजर के विरुद्ध कांड संख्या 51/23 के तहत एफआईआर दर्ज किया गया. एफआईआर दर्ज होने के बाद भी अभी तक आरोपी के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई है. चौकीदार ने आवेदन में कहा है कि क्षेत्र भम्रण करने के दौरान इस पत्थर खदान में विस्फोटक से दो मजदूर घायल हो गए. घटना विस्फोट के समय सावधानी नहीं बरतने से घटी. घटना के बाद एसडीपीओ पाकुड़ अजीत कुमार विमल, हिरणपुर थाना प्रभारी सदलबल घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच की. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=636264&action=edit">यह

भी पढ़ें : पाकुड़ : राष्ट्रीय लोक अदालत में 5922 मामलों का निपटारा [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही