Search

पाकुड़ : ईदगाहों में सामूहिक नमाज अदा, गले मिलकर एक दूसरे को दी बधाई

Pakur : पाकुड़ जिले में 22 अप्रैल को ईद हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. सुबह के समय ईदगाहों व मस्जिदों में सामूहिक नमाज अदा किए गए. पाकुड़ शहरी क्षेत्र के तातीपाडा़ और ख्वाजा शरीफ में सुबह 7:15 बजे नमाज अदा किए गए. जिले के विभिन्न प्रखंडों में भी सुबह के समय नमाज अदा किए गए. 29 दिनों तक रोजा रखने के बाद 30 वें दिन चांद दिखने पर ईद की नमाज अदा की गई. ईद आपसी भाईचारे और शांति का त्योहार है. नमाज अदा करने के बाद नमाजियों ने एक दूसरे के गले मिलकर ईद की बधाइयां दी. नमाज अदा करते नन्हे-मुन्ने बच्चों को भी देखा गया. ईद को लेकर सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था की गई थी. एसडीपीओ अजीत कुमार विमल, इंस्पेक्टर मनोज कुमार सदलबल ईदगारों व मस्जिदों का निरीक्षण कर रहे थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=615030&action=edit">यह

भी पढ़ें : पाकुड़ : 1.88 करोड़ की लागत से पार्क को पर्यटन स्थल के रूप में किया जाएगा विकसित [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp