Search

 
 
 

पाकुड़: जल जीवन मिशन के कार्यों का अधिकारियों ने किया निरीक्षण

 
Pakur:  अभियंता प्रमुख व संयुक्त सचिव ने पाकुड़ जिले में जल जीवन मिशन के तहत किए जा रहे कार्यों का 12 अप्रैल को निरीक्षण किया. हर घर नल जल योजना के सफल क्रियान्वयन के लिए संयुक्त सचिव राजीव रंजन व अभियंता प्रमुख रघुनन्दन शर्मा ने अमड़ापाड़ा प्रखंड के कालाझोर, पाडेरकोला जितको व बरमसिया ग्राम में एकल ग्रामीण जलापूर्ति योजना का निरीक्षण किया. लिट़्टीपाड़ा बहू ग्रामीण जलापूर्ति योजना के तहत बनाए गये इंटेक वेल का भी निरीक्षण किया. अधिकारियों ने संवेदकों को निर्देश दिया कि गुणवत्ता के अनुरूप कार्य करते हुए ससमय पूर्ण करें. विलंब होने पर राशि की कटौती संबंधित संवेदक से की जाएगी. मौके पर कार्यपालक अभियंता राहुल श्रीवास्तव, सहायक अभियंता अभिजीत कुमार, रितेश कुमार आदि मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=606008&action=edit">यह

भी पढ़ें:पाकुड़ : हेमलाल मुर्मू की घर वापसी से झामुमो में खुशी की लहर [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही