Search

 
 
 

पाकुड़ : जनसमस्याओं का अधिकारी जल्द करें निराकरण : सांसद

 
Pakur: राजमहल सांसद विजय हांसदा ने पाकुडिया प्रखंड के खजुरडंगाल पंचायत के दुर्गापुर,सागबेरिया,पातपहाड़ी,बासेतकुंडी पंचायत के धावाडंगाल, लागडुम पंचायत के तालवा, पाकुडिया पंचायत के डुमरसोल, शहरपुर राजपोखर पंचायत के सितपुर,सुंदरपुर,लकड़ापहाडी, हरिपुर,रामघाटी,सोल्ला,बन्नोग्राम पहुंचकर हेमंत सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं से लाभान्वित होने संबंधित जानकारी ली. सांसद विजय हांसदा व जिला बीस सूत्री उपाध्यक्ष श्याम यादव ने संयुक्त रूप से ग्रामीणों को हर घर नल जल, सावित्री बाई फुले, बिरसा हरित ग्राम, सौ यूनिट मुफ्त बिजली सहित अन्य योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी. ग्रामीणों ने सांसद के सामने समस्याओं को रखा जिसको सुन सांसद ने संबंधित अधिकारियों को जल्द निराकरण की पहल करने को कहा. मौके पर बीडीओ मनोज कुमार, सीओ किरण डांग, थाना प्रभारी अभिषेक राय, मोतीलाल हांसदा, हरिवंश चौबे, देबीलाल हांसदा, ‎ खुरशेद आलम, मईनुद्दीन अंसारी,देवीधन टुडू, सुबासिनी मुर्मू,महेन्द्र टुडू, निवारण मरांडी, कालीदास टुडू,मेहलाईल अंसारी,मुसुच मुर्मु,अजीत मंड़ल,छोटू भगत, कुबराज मरांडी,रेफाईल मुर्मू,मुसारफ हुसैन,जयफुल अंसारी,विनोद भगत,मनेजार हेम्ब्रम,विश्वजीत दास,तोहिदुल शेख,एमेली सोरेन,विश्वनाथ मुर्मू,नरेश हांसदा,सुनील टुडू आदि मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=642980&action=edit">यह

भी पढ़ें:साहिबगंज : जिले में 97 प्रतिशत बच्चों को लगा एमआर का टीका, 2 जुलाई से पल्स पोलियो अभियान [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही