Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पाकुड़ : आपातकाल की बरसी पर बीजेपी ने मनाया काला दिवस, संगोष्ठी का भी आयोजन

Advertisement
Advertisement
Pakur : पाकुड़ (Pakur)- 25 जून को आपातकाल की बरसी पर बीजेपी ने काला दिवस के रूप में मनाया. इस अवसर पर स्थानीय राजबाड़ी में आपातकाल की विभीषका पर संगोष्ठी का भी आयोजन किया गया. संगोष्ठी में पूर्व विधायक वेणी प्रसाद गुप्ता ने आपातकाल के अनुभव साझा किए. उन्होंने कहा कि 1975 में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने देश पर आपातकाल थोंप दी थीं. आपातकाल का विरोध करने वाले नेता जेल में डाल दिए गए थे. 25 जून 1975 से 21 मार्च 1977 तक देश में आपातकाल रहा. यह देश में एक विभीषिका थी. हमलोगों को दर-दर की ठोकरें खानी पड़ी. भूमिगत रहकर इंदिरा गांधी की दमनात्मक नीतियों का हमलोग विरोध करते रहे. संगोष्ठी में शर्मिला रजक, बाबूधन मुर्मू, मीरा प्रवीण सिंह, सच्चिदानंद तिवारी, दीपक सेन, विवेकानंद तिवारी और विश्वनाथ भगत ने भी विचार रखे. बीजेपी जिलाध्यक्ष बलराम दुबे समेत पार्टी के अन्य पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी और दीन दयाल उपाध्याय के चित्रों पर पुष्प अर्पित किए. मौके पर सुबोध मंडल, अमृत पांडे, प्रवीण सिंह, दिलीप सिंह, गणेश रजक, पार्थ रक्षित, राजा साह, मनोरमा देवी, साधना ओझा, सविता देवी, रतन भगत, बड़का मुर्मू, कार्तिक मिर्धा, बाबूराम मुर्मू, यादव मुर्मू समेत बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=338973&action=edit">यह

भी पढ़ें : पाकुड़ : कॉरपोरेट घरानों के हाथों देश के संसाधनों को बेचने में लगे हैं पीएम- सांसद [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही