Search

 
 
 

पाकुड़ : दूसरी सोमवारी को शिवालयों में उमड़ी भक्तों की भीड़

 
Pakur : पाकुड़ (Pakur) - सावन की दूसरी सोमवारी को जिले के सभी शिवालयों में तड़के सुबह से ही घंटे बजने लगे. भगवान शिव पर जलाभिषेक करने और पूजा अर्चना के लिए शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं का तांता लग गया. शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों में हाथ में पूजा की थाल लिए श्रद्धालु मंदिर की ओर जाते दिखे. शिव भक्तों भोलेनाथ पर जल, दूध, दही, शहद, बेलपत्र, चंदन, रोली और पुष्प अर्पित किए. बहुत सारे भक्तों ने शिव प्रतिमा पर पंचामृत भी चढ़ाया. जगह-जगह पर भगवान शिव की विशेष पूजा, अभिषेक, आरती और अनुष्ठान किए गए. भक्तों ने बताया कि हिंदू धर्म में सावन मास की सोमवारी का खास महत्व है. इस महीने भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा-अर्चना की जाती है. ऐसी मान्यता है कि सोमवारी की पूजा से प्रसन्न होकर महादेव भक्तों की मनोकामना पूरा करते हैं. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=366710&action=edit">यह

भी पढ़ें : पाकुड़ : सोना सोबरन योजना के तहत लाभुको में धोती, साड़ी व लूंगी का वितरण [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही