Search

पाकुड़ : न्यू पेंशन स्कीम के विरोध में एक दिवसीय उपवास व प्रदर्शन

Pakur: ईस्टर्न जोनल रेलवे फेडरेशन के तत्वाधान में रेलवे मेन्स यूनियन शाखा ने एसएम कार्यालय के समक्ष नई पेंशन योजना के विरोध में शाखाध्यक्ष अखिलेश कुमार चौबे की अध्यक्षता में 21 मई को एकदिवसीय उपवास कर प्रदर्शन किया गया. वक्ताओं ने कहा कि फरवरी से ही पूरे देश में क्रमबद्ध व शांतिपूर्ण तरीके से महीने की हर 21 तारीख को धरना,प्रदर्शन व रैली का होता आ रहा हैं. नई पेंशन योजना में शामिल कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति के पश्चात मात्र 900 से लेकर ₹ 2000 तक ही पेंशन दिया जा रहा है.जबकि सांसद व विधायक सभी पुरानी पेंशन योजना का लाभ ले रहें हैं. केंद्र सरकार को इस पर गंभीरता से विचार करना चाहिए. सरकार केवल चुनावी वर्ष में ही बहाली करती है, जबकि इसे प्रतिवर्ष आयोजित किया जाना चाहिए. सरकार नई श्रमिक नीति के माध्यम से कार्य को 8 से बढ़ाकर 12 घंटा करने के साथ ही अन्य अधिकारों को छीनना चाह रही है.मौके पर शाखा सचिव संजय कुमार ओझा, अखिलेश कुमार चौबे,निलेश प्रकाश,विक्टर जेम्स,फजल रहमान,विक्रम भारती,अमर मल्होत्रा,अरुण कुमार साहा,कलीम अंसारी,गुंजन कुमार,सुधीर कुमार, पिंटूलाल पटेल,संतोष कुमार,पंकज कुमार,गौतम कुमार यादव, संजीव कुमार,श्यामल कुमार माल,भागवत प्रसाद शर्मा,राम कुमार यादव आदि शामिल थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=643947&action=edit">यह

भी पढ़ें:पाकुड़ : डालसा ने 63 करोड़ से ज्यादा परिसम्पत्तियों का किया वितरण [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp