Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पाकुड़ : वृक्षारोपण व बागवानी सखियों का एक दिवसीय प्रशिक्षण

Pakur: बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत ग्रामीण विकास विभाग, मनरेगा व जेएसएलपीएस के तत्वाधान में प्रखंड कार्यालय में 15 मई  को वृक्षारोपण व बागवानी सखियों का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन बीडीओ शफीक आलम की अध्यक्षता में हुई. प्रशिक्षण में बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत वृक्षारोपण हेतु गड्ढा खुदाई, ले आउट कराना, गड्ढा भराई, फेंसिंग, पौधा रोपाई, पौधों का बेहतर प्रबंधन की जानकारी दी गई. साथ ही पौधों की सुरक्षा,देखरेख, बागवानी सखी की भूमिका,नियोजन प्रक्रिया,बागवानी सखी और मित्र का कार्य इत्यादि पर जानकारी देकर बेहतर ढंग से कार्यो को संपादित करने का निर्देश दिया गया. मौके पर पीपीओ मो फैज आलम, अजित टुडू, रूद्र प्रताप सहित दर्जनों बागवानी सखी और मित्र मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=637921&action=edit">यह

भी पढ़ें:पाकुड़ : 15 वीं वित्त से सरकारी संस्थानों में हो निर्माण कार्य: बीडीओ [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही