Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पाकुड़ : खुशहाल बचपन के तहत एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन

Pakur : सोमवार 29 मई को सूचना भवन सभागार में खुशहाल बचपन अभियान कार्यक्रम के तहत बाल विकास परियोजना पदाधिकारी की अध्यक्षता में चयनित आंगनबाड़ी केंद्रों की सेविकाओं व सुपरवाइजर को प्रशिक्षण दिया गया. सीडीपीओल पाकुड़ चित्रा यादव, महिला सुपरवाइजर चंदना सिंह व पीरामल फाउंडेशन एडीसी टीम के जिला प्रतिनिधियों ने कार्यक्रम में स्कूल के पूर्व शिक्षा व शिशु और छोटे बच्चों के आहार के विषय में विस्तृत जानकारी दी. साथ ही 6 माह तक स्तनपान और 6 माह के बाद ऊपरी आहार को ज़रूरी बताते हुए कुपोषित और अति कुपोषित बच्चों के मूल्यांकन को लेकर भी जानकारी दी गई. बच्चों में पढ़ाई और सीखने के प्रति रूचि पैदा करने को लेकर भी विभिन्न विधि व पहलुओं का प्रशिक्षण दिया गया. [caption id="attachment_651803" align="alignnone" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/prasikshan-2-300x200.jpg"

alt="" width="300" height="200" /> सेविका व सुपरवाइज़र को प्रशिक्षण देतीं सीडीपीओ[/caption] प्रशिक्षण में जिला समाज कल्याण पदाधिकारी अंजू कुमारी, हिरणपुर की सीडीपीओ चित्रा यादव, पीरामल फाउंडेशन के जिला प्रबंधक सुदीप्तो हाजरा, महिला सुपरवाइजर व चयनित आंगनबाड़ी सेंटर की सेविका समेत अन्य उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/pakur-poet-nazrul-islam-remembered-on-his-124th-birth-anniversary/">यह

भी पढ़ें : पाकुड़ : 124वीं जयंती पर याद किये गये कवि नज़रुल इस्लाम [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही