Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पाकुड़ : ईसीआई मिशन आवासीय विद्यालय की एक पहाड़िया बच्ची की मौत, दो गंभीर

Advertisement
Advertisement
सांसद निशिकांत दुबे ने सीएम को ट्वीट कर घटना को दिया अलग मोड़, तीन नाबालिग के साथ गैंगरेप बताया Pakur : जिले के लिट्टीपाड़ा थाना क्षेत्र के ईसीआई मिशन आवासीय विद्यालय, लवदाघाटी में अध्ययनरत 10 वर्षीय बच्ची की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि दो अन्य बच्ची की हालत गंभीर है. इलाज चल रहा है. घटना बीते 23 जुलाई रविवार की है. इस संबंध में स्कूल प्रबंधक वरनवास हांसदा ने बताया कि बीते 23 जुलाई की रात करीब 2:00 बजे विद्यालय के छात्रावास में सो रही रेबिका पहाड़िन के पेट में दर्द होने लगा, जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई. बच्ची को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, लिट़्टीपाड़ा ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया. इस दौरान विद्यालय की और दो बच्ची बच्ची मनीषा पहाड़िन (10) और सबिना पहाड़िन (14) के भी पेट में दर्द होने लगा. तब तीनों बच्चियों को इलाज के लिए बरहेट थाना क्षेत्र के चंद्रगोड़ा मिशन हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान मनीषा पहाड़िन (10) की मौत हो गई. शव को हॉस्पिटल प्रबंधक के द्वारा कागजी प्रक्रिया के पश्चात परिजनों को सौंप दिया गया, जबकि 2 बच्ची का इलाज चल रहा है. [caption id="attachment_713034" align="aligncenter" width="135"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/tweet-nishikant-dubey-135x300.jpg"

alt="" width="135" height="300" /> सांसद निशिकांत दुबे द्वारा सीएम को किया गया ट्वीट.[/caption] इस मामले में सांसद निशिकांत दुबे ने ट्विटर पर हेमंत सोरेन को टैग करते हुए लिखा कि लिट्टीपाड़ा मिशन स्कूल में तीन नाबालिग लड़की के साथ गैंग रेप होने की सूचना है. इसमें एक लड़की की मौत हो गई एवं दो वेंटीलेशन पर है. इसके बाद प्रशासन भी हरकत में आया. डीसी के आदेश पर अनुमंडल पदाधिकारी हरिवंश पंडित मिशन 27 जुलाई को स्कूल पहुंचे और मामले की जांच की. जांच के बाद कहा कि डॉक्टर के अनुसार, बच्ची की मौत सांप काटने से हुई है. दो बच्ची के इलाज में सुधार आया है. बलात्कार या रेप जैसी कोई घटना नहीं घटी है. [caption id="attachment_713036" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/thana-prabhari-pakur-300x134.jpg"

alt="" width="300" height="134" /> स्कूल पहुंचकर मामले की जांच करतीं लिट़्टीपाड़ा थाना प्रभारी अरुणा बागी.[/caption] लिट़्टीपाड़ा थाना प्रभारी अरुणा बागी ने कहा कि बरहेट स्थित चंद्र गोड़ा मिशन हॉस्पिटल पहुंचकर चिकित्सकों से मिली, जहां चिकित्सकों ने उन्हें बताया कि बच्ची को सांप ने काटा था और  सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरहेट से एंटी डोज दी गई थी, लेकिन वह बच नहीं पाई. हालांकि दो बच्चे की स्थिति सामान्य है. पुलिस जांच में जुटी है. बता दें कि 2023 में यह मिशन स्कूल उस समय सुर्खियों में आया जब 7 बच्चियों के साथ गैंग रेप का मामला सामने आया था. घटना के बाद मानवाधिकार आयोग और राष्ट्रीय महिला आयोग की टीम ने मामले की जांच की थी और पहाड़ एवं जंगल के बीच स्थित इस मिशन स्कूल को सुरक्षा के दृष्टिकोण से बंद करने को कहा था. इसके बावजूद मिशन स्कूल चलता रहा और कहीं न कहीं अनहोनी की बात जुबान पर आने लगी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही