Search

 
 
 

पाकुड़ : जिले से एक हजार एनपीएस कर्मी पेंशन जयघोष महासम्मेलन में लेंगे भाग

 
Pakur : पाकुड़ (Pakur)- 26 जून को रांची के मोराबादी फुटबॉल स्टेडियम में होने वाली पेंशन जयघोष महासम्मेलन को लेकर महेशपुर और प्रखंड सह अंचल कार्यालय पाकुड़िया में (न्यू पेंशन स्कीम) एनपीएस कर्मियों की बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता एनपीएस के जिला संयोजक शमशेर आलम ने की. बैठक में बीडीओ व सीओ समेत एनपीएस कर्मी मौजूद थे. बैठक में रांची प्रस्थान करने को लेकर विचार-विमर्श किया गया. रैली में सीएम हेमंत सोरेन भी भाग लेंगे. रैली में पुरानी पेंशन स्कीम लागू करने की मांग की जाएगी. बैठक में एनपीएस के मिडिया प्रभारी दिलीप कुमार राय ने कहा कि जिले के विभिन्न सरकारी विभागों में कार्यरत एक हजार कर्मचारी रैली में भाग लेंगे. मौके पर पाकुड़िया बीडीओ मनोज कुमार, महेशपुर सीओ रीतेश जायसवाल, अतिकुर रहमान, मुसर्रफ हुसैन, झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष अशोक कुमार साह, मो. शरीफ अंसारी, डॉ. हरेराम दिनकर, वासुदेव कुमार, लाल मोहम्मद, नागेन्द्र कुमार, संजय कुमार दास, महेश कुमार, हेमंत कुमार महतो, रमेश मंडल, प्रदीप कुमार, जैनुल आबेदीन, विकास मेहता  समेत अन्य मौजूद थे. जिला संयोजक ने किया प्रेस कांफ्रेस योगा भवन में एनपीएस के जिला संयोजक शमशेर आलम ने प्रेस कांफ्रेस में कहा कि पेंशन जयघोष महासम्मेलन में राज्य के सभी जिलों से कर्मी भाग लेंगे. प्रेस कांफ्रेस में अतिकुर रहमान, विजय कुमार भंडारी, गोपाल कुमार और शम्स नैयर उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=334424&action=edit">यह

भी पढ़ें : पाकुड़ : अशोक भगत जिला परिषद् के निर्विरोध उपाध्यक्ष चुने गए [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही