Search

पाकुड़ : खेलो झारखंड के तहत ओपन ट्रायल कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन

चयनित खिलाड़ी रांची में आयोजित प्रतियोगिता में होंगे शामिल

Pakur : खेलो झारखंड अंतर्गत समग्र शिक्षा, पाकुड़ की ओर से विद्यालय स्तरीय ओपन ट्रायल कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन रानी ज्योतिर्मयी स्टेडयम में 15 सितंबर को किया गया. इस प्रतियोगिता में बालक व बालिका वर्ग के अंडर-14, अंडर- 17 व अंडर-19 के प्रतिभागी शामिल हुए. ट्रायल प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला खेलकूद पदाधिकारी राहुल कुमार व अतिरिक्त जिला कार्यक्रम पदाधिकारी जयेन्द्र कुमार मिश्रा ने संयुक्त रूप से किया. इस ओपेन ट्रायल प्रतियोगिता के माध्यम से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन जिला टीम में किया जाएगा. चयनित खिलाड़ी 18 सितंबर से 20 सितंबर तक गणपत राय स्टेडियम, रांची में आयोजित राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में शामिल होंगे. प्रतियोगिता में साईमन मरांडी एवं अजित शर्मा ने रेफरी की भूमिका निभाई. मौके पर प्रमोद नाँगलिया, इप्शिता तिर्की, एमलेन सुरीन, सरिता हेंब्रम, आलमगीर आलम, पिंकु मंडल, अनुराग गोस्वामी, प्रेम, सन्नि यादव, सुरज प्रताप आदि मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/sahibganj-scorpio-bombed-in-rajmahal-in-broad-daylight-5-including-subesh-mandal-injured/">यह

भी पढ़ें: साहिबगंज : राजमहल में स्कॉर्पियो पर दिनदहाड़े बमबाजी, सुबेश मंडल समेत 5 घायल [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//