Search

पाकुड़ : भीषण गर्मी के कारण स्कूलों को 14 जून तक बंद रखने का आदेश

Pakur/Sahibganj : भीषण गर्मी और लू के कारण पाकुड़ और साहिबगंज जिले में अब स्कूल 14 जून तक बंद रहेंगे. गर्मी छुट्टी समापन के बाद 12 जून को स्कूलों को खुलना था. दोनों जिले के डीईओ कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार झारखंड सरकार के  स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग रांची ने पत्र जारी कर स्कूल बंद खऱने का आदेश दिया है. पत्र में जिक्र है कि इस समय भीषण गर्मी और लू चल रही है. मौसम को देखते हुए सभी कोटि के सरकारी, गैर सरकारी, सहायता और गैर सहायता प्राप्त अल्पसंख्यक विद्यालय 14 जून तक बंद रहेंगे. इस अवधि में बच्चों की पढ़ाई में होने वाली क्षति की भरपाई के संबंध में अलग से निर्णय लेकर सूचित किया जाएगा. पाकुड़ उपायुक्त वरुण रंजन ने कहा कि भीषण गर्मी का बुरा असर बच्चों के स्वास्थ्य पर पड़ सकता है. इसे देखते हुए जिले के सभी विद्यालय 14 जून तक बंद रखने का निर्णय लिया गया है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=664735&action=edit">यह

भी पढ़ें : पाकुड़ : बिना चालान व ओवरलोडिंग के आरोप में 4 वाहन ज़ब्त [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//